लाइव न्यूज़ :

Sadak 2 Trailer Out:'सड़क 2' का धांसू ट्रेलर रिलीज, संजय दत्त की परफॉर्मेंस देख फैंस को आई पुरानी फिल्म की याद

By अमित कुमार | Updated: August 12, 2020 11:36 IST

'सड़क 2' के ट्रेलर में संजय दत्त अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को पुरानी 'सड़क' की याद दिला रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत भी पुरानी 'सड़क' के कुछ सीन के साथ की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय दत्त ने इस फिल्म में रवि नाम के एक ट्रैवल एजेंट का किरदार निभाया है।आलिया और आदित्य एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन इनके प्यार के पीछे कई दुशमन पड़े हुए हैं।इस फिल्म के साथ महेशा भट्ट ने 21 साल बाद पर्दे पर बतौर निर्देशक वापसी की हैं।

आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म सड़क 2 का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को 28 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। पहले ट्रेलर को 11 अगस्त को रिलीज किया जाना था। लेकिन संजय दत्त की कैंसर होने की खबर के बाद इसकी रिलीज को एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया। बुधवार (12 अगस्त) को फाइनली ट्रेलर दर्शकों के बीच पेश किया गया। 

संजय दत्त ने इस फिल्म में रवि नाम के एक ट्रैवल एजेंट का किरदार निभाया है। जो आलिया और आदित्य को एक टूरिस्ट बुकिंग पर लेकर जाते हैं। आलिया और आदित्य एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन इनके प्यार के पीछे कई दुशमन पड़े हुए हैं। संजय दत्त का सामना इन अंजान दुशमनों से होता है। इस कहानी में एक बेहद खतरनाक ट्विस्ट की झलक भी दी गई है। इस ट्विस्ट की एक झलक ही डरा देने वाली है। 

दमदार और दिलचस्प फिल्म साबित हो सकती हैं सड़क 2  

फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त दमदार दिखाई दे रहे हैं। वहीं आदित्य एक लवर ब्वॉय का रोल प्ले कर रहे हैं। ट्रेलर में दो तरह की लव स्टोरी को दर्शाया गया है। पूजा भट्ट-संजय दत्त और आलिया भट्ट-आदित्य राय कपूर की लव स्टोरी ही फिल्म की कहानी है। लेकिन इस कहानी के बीच कई तरह की परेशानियां आती है, जिनसे निकलते हुए उन्हें अपनी कहानी को अंजाम तक पहुंचाना होगा। 

21 साल बाद पर्दे पर बतौर निर्देशक महेश भट्ट की वापसी

फिल्म 'सड़क 2' का निर्देशन महेश भट्ट ने किया हैं। ये फिल्म 1991 की फिल्म का सीक्वल है जिसमें पूजा भट्ट और संजय दत्त लीड रोल में थे। इस फिल्म में जिशु सेनगुप्ता, मकरंद देशपांडे, गुलशन ग्रोवर, प्रियंका बोस, मोहन कपूर और अक्षय आनंद भी नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ महेशा भट्ट ने 21 साल बाद पर्दे पर बतौर निर्देशक वापसी की हैं। 

टॅग्स :संजय दत्तमहेश भट्टआलिया भट्टआदित्य रॉय कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !