लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः फिल्म सुपर-30, पैडमैन के बाद 'सांड की आंख' को स्टेट GST से छूट, कलाकारों की उम्र को लेकर गरम हुईं दिलचस्प चर्चाएं

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: October 13, 2019 06:09 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला सशक्तीकरण एवं खेल पर आधारित फिल्म ‘सांड की आंख’ को प्रदेश के मल्टीप्लैक्स तथा सिनेमाघरों में प्रदर्शन पर लगने वाले एसजीएसटी से छूट प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रेरणादायक फिल्मों को ज्यादा-से-ज्यादा लोग देख सकें इसके लिए राजस्थान सरकार ऐसी फिल्मों को टैक्स से छूट देती रही है.यह फिल्म ग्रामीण परिवेश की दो महिलाओं के जज्बे और उनके संघर्ष की कहानी पर आधारित है जिसमें बताया गया है कि कैसे उत्तरप्रदेश के बागपत जिले के जौहरी गांव की दो वृद्ध महिलाएं- चन्द्रो तोमर (86) तथा प्रकाशी तोमर (81) निशानेबाजी सीखती हैं।

प्रदीप द्विवेदीप्रेरणादायक फिल्मों को ज्यादा-से-ज्यादा लोग देख सकें इसके लिए राजस्थान सरकार ऐसी फिल्मों को टैक्स से छूट देती रही है. पहले राज्य सरकार ने गरीब पृष्ठभूमि के मेधावी छात्रों को आईआईटी की परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग देकर उनके भविष्य निर्माण पर आधारित फिल्म ‘सुपर-30’ और महिलाओं में हाईजीन को बढ़ावा देने वाली फिल्म ‘पैडमैन’ को मल्टीप्लैक्स एवं सिनेमाघरों में प्रदर्शन के लिए राज्य माल एवं सेवा कर से मुक्त किया था.

अभी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला सशक्तीकरण एवं खेल पर आधारित फिल्म ‘सांड की आंख’ को प्रदेश के मल्टीप्लैक्स तथा सिनेमाघरों में प्रदर्शन पर लगने वाले एसजीएसटी से छूट प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

यह फिल्म ग्रामीण परिवेश की दो महिलाओं के जज्बे और उनके संघर्ष की कहानी पर आधारित है जिसमें बताया गया है कि कैसे उत्तरप्रदेश के बागपत जिले के जौहरी गांव की दो वृद्ध महिलाएं- चन्द्रो तोमर (86) तथा प्रकाशी तोमर (81) निशानेबाजी सीखती हैं, गांव की बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाती हैं और उन्हें खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं. क्योंकि यह फिल्म नारी सशक्तीकरण और सामाजिक मानसिकता में बदलाव का चित्रण करती है, लिहाजा इसे करमुक्त किया जा रहा है.

सांड की आंख एक बायोपिक फिल्म है, जो तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और अनुराग कश्यप, रिलायंस इंटरटेनमेंट और निधि परमार द्वारा निर्मित की गई है.

इस फिल्म में भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू और प्रकाश झा मुख्य भूमिका में हैं. शार्पशूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित इस फिल्म का बागपत में 10 फरवरी 2019 को फिल्मांकन प्रारंभ हुआ था. इसमें भूमि पेडनेकर चंद्रो तोमर, तापसी पन्नू प्रकाशी तोमर, प्रकाश झा रतन सिंह तथा विनीत कुमार सिंह डॉ. यशपाल के रोल में हैं.

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म को लेकर, खासकर कलाकारों की उम्र को लेकर दिलचस्प चर्चाएं भी जारी हैं. फिल्म सांड की आंख में युवा तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने 60 साल की शूटर दादियों का रोल निभाया है, लिहाजा उन पर उम्र का सवालिया निशान लगाया जा रहा है? 

हालांकि, इसके जवाब में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का कहना था कि सिनेमा में हमेशा से ही लोग अपनी उम्र से ज्यादा का रोल निभाते रहे हैं. अनुपम खेर ने फिल्म सारांश और मदर इंडिया में नरगिस ने अपनी उम्र से ज्यादा के रोल किए थे, जिन्हें आज भी सराहा जाता है. जबकि, एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने ट्वीट किया था कि हमारी उम्र के किरदार तो कम-से-कम हमें करने दो! 

टॅग्स :सांड की आंखराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल