लाइव न्यूज़ :

RRR Trailer: आरआरआर का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, बाघ से भिड़ते दिखे जूनियर एनटीआर, अलग अवतार में नजर आए रामचरण, आलिया भट्ट

By अनिल शर्मा | Updated: December 9, 2021 12:53 IST

गौरतलब है कि फिल्म में शानदार वीएफएक्स और एक्शन सीन ने फिल्म को लेकर दर्शकों में और उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म अगले साल सात जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देएक्शन ड्रामा फिल्म आरआरआर में जूनियर एनटीआर और रामचरण की एंट्री रोमांचक दिखाई गईआरआरआर अगले साल 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

मुंबईः निर्देशक एस एस राजामौली की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘ राइज रोर रिवोल्ट’ (आरआरआर) का ट्रेलर सामने आ चुका है। राजामौली ने ट्विटर पर फिल्म का ट्रेलर साझा किया है। उन्होंने लिखा- आशा है कि ये 3 मिनट और 7 सेकेंड RRR फिल्म की महिमा को दर्शाने का काम करेंगे। 

3.7 मिनट लंबा ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े कर देने वाले पलों से भरा हुआ है। राजामौली ने अब तक जो वादा किया है वह एक महाकाव्य नाटकीय अनुभव प्रदान करता है। ट्रेलर में जूनियर एनटीआर की एंट्री भी धांसू तरीके से होती है। पहला ही दृश्य आपको रोमांच से भर देगा। जूनियर एनटीआर बाघ से लड़ते दिखाई देते हैं। फिल्म में वे कोमाराम भीम की भूमिका में हैं जो गोंड जनजाति के रक्षक की भूमिका निभाते हैं।

अल्लूरी सीताराम राजू की भूमिका निभाने वाले राम चरण को अंग्रेजों के लिए काम करने वाले एक पुलिस अफसर के रूप में पेश किया गया है। आलिया भट्ट ने सीता नाम के एक चरित्र की भूमिका निभाई है जो ट्रेलर में कुछ ही सेकेंड के लिए दिखाई देता है। फिल्म में अजय देवगन के चरित्र को 'ताकत' के मास्टर के रूप में वर्णित किया गया था - वह भी ट्रेलर में एक प्रभावशाली दृश्य में है। 

गौरतलब है कि फिल्म में शानदार वीएफएक्स और एक्शन सीन ने फिल्म को लेकर दर्शकों में और उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म अगले साल सात जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह घोषणा की। दक्षिण के स्टार राम चरण एवं एन टी रामाराव जूनियर ने इस फिल्म का शीर्षक दिया है जो 20वीं सदी के प्रारंभ के दो स्वतंत्रता सेनानियों- अल्लूरी सीताराम राजू और कुमारम भीम के जीवन पर आधारित काल्पनिक कहानी है। भारत के सबसे बड़े एक्शन ड्रामा आरआरआर फिल्म का सात जनवरी, 2022 से आनंद लीजिए।

 

टॅग्स :साउथ सिनेमाआलिया भट्टअजय देवगनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!