लाइव न्यूज़ :

RRKPK Box Office Collection Day 3: रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की फिल्म ने मारी छलांग, बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

By अंजली चौहान | Updated: July 31, 2023 10:39 IST

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, तोता रॉय चौधरी सहित अन्य कलाकार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने रविवार को 19 करोड़ की कमाई की फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीआलिया और रणवीर फिल्म में ऐसे प्रेमी बने हैं जो दो अलग संस्कृति से आते हैं

RRKPK Box Office Collection Day 3: करण जौहर द्वारा निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फाइनली रिलीज हो गई है और दर्शकों के बीच इसने जबरजस्त धमाल मचाया है। रिलीज के पहले हफ्ते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

रिपोर्ट की माने तो रिलीज के अपने पहले वीकेंड में रविवार को फिल्म ने 19 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। ये फिल्म की अबतक की सबसे अधिक कमाई है।

फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 28 जुलाई को रिलीज हुई थी और अपने पहले दिन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने 11.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, जया बच्चन शाबाना आजमी धर्मेंद्र भी फिल्म में अहम रोल अदा कर रहे हैं। 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 

शुरुआती अनुमान के मुताबिक, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन भारत में 19 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही रोमांटिक कॉमेडी का कुल कलेक्शन अब 46 करोड़ रुपये हो गया है। देश के अलग-अलग शहरों में फिल्म को रिलीज किया गया है।

इन शहरों में सबसे अधिक फिल्म का अच्छा प्रदर्शन दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा और बैंगलोर में रहा है। दिल्ली/यूपी सर्किट नोएडा और लखनऊ के बाहर यूपी केंद्रों के ज्यादा योगदान के बिना अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मैसूर भी फिल्म के लिए अच्छी कमाई कर रहा है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बारे में

धर्मा प्रोडक्शंस के तहत निर्मित, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रानी चटर्जी (आलिया) और रॉकी रंधावा (रणवीर) की प्रेम कहानी है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं। इसमें तोता रॉय चौधरी, चुन्नी गांगुली और आमिर बशीर भी हैं।

टॅग्स :आलिया भट्टरणवीर सिंहकरण जौहरहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!