लाइव न्यूज़ :

‘सूर्यवंशी’ के बाद ‘सिंघम 3’ लेकर आएंगे रोहित शेट्टी, अजय देवगन की जबरदस्त एक्शन के लिए फैंस तैयार

By अमित कुमार | Updated: February 18, 2020 19:19 IST

रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा आधारित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘सिंघम 3’ को लेकर पूछे गए सवाल पर रोहित शेट्टी ने कहा कि अब वह सिंघम के तीसरे पार्ट पर काम करेंगे।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की पॉप्युलर फिल्म ‘सिंघम’ के अगले पार्ट का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा आधारित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। ‘सूर्यवंशी’में प्रमुख किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं। ‘सिंघम 3’ को लेकर पूछे गए सवाल पर रोहित शेट्टी ने कहा कि अब वह सिंघम के तीसरे पार्ट पर काम करेंगे। जिसमें एक बार फिर अजय देवगन लीड रोल में होंगे। 

बता दें कि अजय की ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं रोहित शेट्टी टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में दिखाई देंगे। 'खतरों के खिलाड़ी' कार्यक्रम के मेजबान रोहित शेट्टी को लगता है कि इस शो की अपील सिर्फ एक्शन पसंद करने वालों के बीच नहीं है बल्कि इसमें हास्य और भावनाएं भी छिपी हुई हैं। 

रोहित ने ''खतरों के खिलाड़ी-10'' की लॉचिंग पर पत्रकारों से कहा, ''यह केवल एक्शन पर आधारित कार्यक्रम नहीं है। इसमें हास्य और भावनाएं भी छिपी हुई हैं। अब यह एक शानदार मनोरंजन कार्यक्रम के रूप में पहचान बना चुका है। यह परिवार के साथ देखा जाने वाला कार्यक्रम है। यह केवल एक्शन या स्टंट पर आधारित कार्यक्रम नहीं है। कई बच्चों और लोगों ने मुझे बताया कि उन्हें यह कार्यक्रम बेहद पसंद है।'' 

''सिंघम'', ''सिंबा'' और ''गोलमाल'' सीरीज के निर्देशक शेट्टी ने कहा कि फिल्में बनाने से ज्यादा मुश्किल काम जोखिम पर आधारित कार्यक्रम बनाना है। ''खतरों के खिलाड़ी-10'' 22 फरवरी से कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। (भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :रोहित शेट्टीअजय देवगनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!