लाइव न्यूज़ :

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट आउट, आलिया-रणवीर की जोड़ी लगाएगी तड़का

By अंजली चौहान | Updated: February 2, 2023 15:23 IST

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट और रणवीर कपूर जल्द अपनी नई फिल्म के साथ सिनेमाघरों में आएंगे नजरकरण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जल्द होगी रिलीज। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इसी साल जुलाई में होगी रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की कामयाबी के बाद एक बार फिर दर्शकों के बीच बॉलीवुड का खुमार चढ़ गया है। फिल्म निर्मता भी फैन्स की प्रतिक्रिया को देख खुश हैं। ऐसे में निर्माता करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जल्द बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने आ रही है। 

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आलिया और रणवीर दोनों ने अपने फैन्स के लिए रिलीज डेट का खुलासा किया है। इंस्टाग्राम पर दोनों सितारों ने पोस्ट कर फैन्स को जानकारी दी कि फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में आने वाली है। 

फिल्म की रिलीज डेट के सामने आने के बाद फैन्स काफी खुश है। आलिया भट्ट ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई 2023 को रिलीज हो रही है, फिल्म में मिलते हैं... एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर जान्हवी कपूर, जोया अख्तर समेत कई सितारों ने रिएक्ट किया है। 

क्या है फिल्म की कहानी?

करण जौहर के निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म एक लव स्टोरी है। करण जौहर साल 2026 में ऐ दिल है मुश्किल के बाद से बड़े पर्दे से दूर थे। ऐसे में अब वह एक बार फिर अपनी फिल्म से वापसी करने वाले हैं।

गुरुवार को फिल्म को लेकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सब्र का फल मीठा होता है, इसलिए इस अविश्वसनीय रूप से विशेष मिठास को बढ़ाने के लिए इस कहानी के जरिए हम ढेर सारा प्यार लेकर आ रहे हैं। रॉकी और रानी के परिवार हो रहे हैं तैयार, अब देखिए ये अनोखी प्रेम कहानी...

रणवीर और आलिया के साथ ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे बड़े सितारें भी काम कर रहे हैं। ये पहली बार है जब करण जौहर धर्मेंद और शबाना आजमी को डायरेक्ट कर रहे हैं। 

टॅग्स :आलिया भट्टरणवीर सिंहकरण जौहरहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!