लाइव न्यूज़ :

रिया ने सुशांत की बहन के खिलाफ बांद्रा पुलिस से की शिकायत, वकील विकास सिंह बोले- जांच को गुमराह करने की साजिश है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2020 20:49 IST

रिया चक्रवर्ती द्वारा की गई शिकायत पर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा है कि अगर बांद्रा पुलिस और मुंबई पुलिस इस मामले को आगे बढ़ाना चाहेगी तो हम इस पर कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट लगाकर के इसे SC में आगे बढ़ाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देNCB ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से लगातार दूसरे दिन करीब आठ घंटे पूछताछ की।इससे पहले रिया से प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी हैं।रिया ने कई समाचार चैनलों को दिए गए साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने खुद कभी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया है।

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के मामले में गुत्थी अभी सुलझने के बजाय और अधिक उलझते जा रही है। अब खबर है कि रिया ने सुशांत की बहन प्र‍ियंका के खिलाफ शिकायत बांद्रा पुलिस स्टेशन में दी है। 

इस मामले में रिया द्वारा की गई शिकायत पर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा है कि अगर बांद्रा पुलिस और मुंबई पुलिस इस मामले को आगे बढ़ाना चाहेगी तो हम इस पर कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट लगाकर के इसे SC में आगे बढ़ाएंगे। ये सुनिश्चित करेंगे कि मामले को डाइवर्ट करने की जो कोशिश की जा रही है वो सफल न हो।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि SC ने अपने आदेश में बिलकुल साफ किया है कि सुशांत के मामले से जुड़ी कोई भी शिकायत CBI को ही जाएगी। ये (रिया की शिकायत) किसी भी तरह से मुंबई पुलिस को एक्टिव रखने की साजिश है। ये शिकायत बेबुनियाद है।

ये (रिया) अपनी कंप्लेंट में टेलीकंस्ल्टेशन गाइडलाइंस की बात कर रही हैं ये गाइडलाइंस मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की हैं। इसके आधार पर कोई FIR और शिकायत दर्ज नहीं हो सकती है। इस मामले में पुलिस का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं बनता। ये धारा 182 के अंतर्गत एक अपराध है।

सुशांत सिंह मामला: NCB ने रिया चक्रवर्ती से दूसरे दिन भी आठ घंटे तक की पूछताछ

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से लगातार दूसरे दिन करीब आठ घंटे पूछताछ की। रिया चक्रवर्ती सुबह करीब 9.30 बजे बल्लार्ड एस्टेट स्थित एजेंसी के दफ्तर पहुंची थीं और शाम को करीब छह बजे वहां से निकलीं।

रिया पुलिसकर्मियों के साथ थीं और उनके पास एक बैग भी था। इस मामले में रिया से रविवार को एनसीबी ने पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मंगलवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

एनसीबी ने कहा वह रिया से पूछताछ करना चाहती है और उनका सामना उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत से कराना चाहती है, जिससे इस कथित मादक पदार्थ गिरोह में सभी की भूमिकाएं स्पष्ट हो सकें।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकेसमुंबईसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?