लाइव न्यूज़ :

जब इस बड़े डायरेक्टर ने ऋषि कपूर की काबिलियत पर उठाया सवाल, कहा- तुम्हारा कोई करियर नहीं

By अमित कुमार | Updated: April 30, 2020 15:10 IST

कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी के मशहूर शख्स ऋषि के परिवार में पत्नी नीतू कपूर, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबतौर रोमांटिक हीरो पहचान बनाने वाले ऋषि कपूर ने कॉमेडियन और विलेन का रोल भी प्ले किया, जिसे लोगों ने खासा पसंद किया।अपने अभिनय से ऋषि कपूर किरदार में जान फूंक देते थे।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर भले ही आज हमारे बीच नहीं न हो, लेकिन अपनी फिल्मों की वजह से वह फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर में हर तरह के किरदार को निभाया है। बतौर रोमांटिक हीरो पहचान बनाने वाले ऋषि कपूर ने कॉमेडियन और विलेन का रोल भी प्ले किया, जिसे लोगों ने खासा पसंद किया। अपने अभिनय से वह किरदार में जान फूंक देते थे। 

ऋषि कपूर ने अपनी बॉयोग्राफी में एक ऐसी बात के बारे में जिक्र किया है, जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। दरअसल, डायरेक्टर राकेश रोशन ने ऋषि कपूर को एक बार कहा था कि उनका कोई करियर नहीं है। फिल्म 'कोई मिल गया' में राकेश रोशन चाहते थे कि ऋषि रोहित मेहरा के पिता का रोल प्ले करें। लेकिन छोटे रोल की वजह से ऋषि कपूर ने इसे करने से इंकार कर दिया।

ऋषि का इस तरह फिल्म मना करना राकेश रोशन को पसंद नहीं आया। उन्होंने ऋषि को कहा, 'मूर्ख इस उम्र में तुम कौन से करियर की बात कर रहे हो। तुम्हारा कोई करियर नहीं है। ऐसे छोटे-मोटे रोल ही अब तुम्हें ऑफर होंगे। ऋषि को अपने दोस्त की यह बात बुरी लेकिन वह जानते थे कि राकेश उन्हें यह बात बाहरी मन से कह रहा है। फिर भी ऋषि ने खुद पर मेहनत की और कमबैक किया।

कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी के मशहूर शख्स ऋषि के परिवार में पत्नी नीतू कपूर, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार सुबह पौने नो बजे उनका निधन हो गया। फिल्म ‘डी-डे’ के उनके सह-कलाकार इरफान खान के निधन के एक दिन बाद ही उनके निधन की खबर आई है। 

 

टॅग्स :ऋषि कपूरराकेश रोशनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!