लाइव न्यूज़ :

एक्टर ने दिल्ली के प्रदूषण का उड़ाया मजाक, लिखा-घबराहट, नम आंखें या तो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 4, 2019 11:42 IST

दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण से हर कोई परेशान है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी इस प्रदूषण को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में ऋषि कपूर भी शामिल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एनसीआर में इन दिनों धुंध की एक घनी चादर छाई हुई है।ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं।

दिल्ली एनसीआर में इन दिनों धुंध की एक घनी चादर छाई हुई है। एनसीआर के सभी शहरो में हवा गुणवत्ता बेहद खराब है। जिससे गंभीर स्तर के कारण हवा का स्तर दम घोटूं है लेकिन फिर भी लोग सांस लेने पर मजबूर हैं। इस प्रदूषण से केवल आम लोग ही प्रभावित नहीं हो रहे हैं, कुछ फिल्मीं सितारे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। लेकिन एक्टर ऋषि कपूर ने इस पर ऐसा ट्वीट किया जिससे वह सुर्खियों में आ गए हैं।

ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। ऋषि आए दिन पोस्ट के जरिए बेवाकी से अपनी बात रखते हैं। अब ऋषि ने दिल्ली के प्रदूषण पर निशाना साधा और एक बार फिर से बेवाकी से अपनी बात रखी है। ऋषि के इस ट्वीट पर लोग भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

ऋषि ने दरअसल एक मीम शेयर किया है। मीम शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा बिल्कुल सच। इस मीम में लिखा 'सांस फूलना, घबराहट, नम आंखें या तो आप प्यार में हैं या दिल्ली में...।ऋषि के इस पोस्ट पर यूजर्स हमेशा की तरह से इस बार भी जमकर रिएक्टर कर रहे हैं। यूं तो ऋषि ने ये पोस्ट मजाक करते हुए शेयर किया है। लेकिन सच ये है कि वाकई में दिल्ली में इस समय प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक है, जो सभी के लिए चिंता का विषय है। हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली के प्रदूषण पर अपनी चिंता जाहिर की थी। प्रियंका ने पोस्ट करते हुए अपनी बात कही थी।

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें प्रदूषण को लेकर बात कही है। प्रियंका ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वह मास्क पहने नजर आ रही हैं साथ ही आंखो में चश्मा पहने नजर आ रही हैं।

फोटो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि द व्हाइट टाइगर के शूट के दिन। इस शहर में फिलहाल शूटिंग बहुत मुश्किल हो रही है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इन हालातों में लगो यहां कैसे रहते हैं। शुक्र है कि हमारे पास एयर प्यूरीफायर और मास्क जैसी सुविधा है। गरीबों और बेघरों के लिए दुआ करें। सभी अपना ध्यान रखें।

टॅग्स :ऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor Birth Anniversary Special: ऋषि कपूर ने 3 साल की उम्र में स्क्रीन पर किया था डेब्यू, इस फिल्म के लिए मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor 4th Death Anniversary: पिता की बरसी पर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, नीतू कपूर ने कुछ यूं किया याद

बॉलीवुड चुस्कीशादी के बाद नीतू कपूर ने क्यों छोड़ दी एक्टिंग? जानें दिग्गज अदाकार का जवाब

बॉलीवुड चुस्कीरणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को लेकर किया खुलासा, कहा- मेरी फिल्म की पसंद को बताते थे बकवास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?