लाइव न्यूज़ :

मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर ऋषि कपूर, दिल्ली में रह रही बेटी रिद्धिमा ने जाने की मांगी इजाजत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2020 07:02 IST

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की पुष्टि हुई थी, इसकी बाद लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था। 11 महीने और 11 दिनों तक उनका मैरो ट्रीटमेंट चला था।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को बुधवार (29 अप्रैल) को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गयाअभिनेता रणधीर कपूर ने उनके भाई ऋषि को अस्पताल में भर्ती किए जाने की पुष्टि की

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को बुधवार (29 अप्रैल) को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता रणधीर कपूर ने उनके भाई ऋषि को अस्पताल में भर्ती किए जाने की पुष्टि की। रणधीर कपूर ने कहा, “वह अस्पताल में भर्ती है। उनके पास नीतू हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल लंबे कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। लॉकडाउन के बीच अस्पताल में भर्ती ऋषि कपूर के साथ फिलहाल उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर मौजूद हैं। वहीं कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी मुंबई में हैं।

 रिद्धिमा  ने मांगी इजाजत

एनबीटी की खबर के अनुसार अस्पताल में भर्ती पिता को देखने के लिए रिद्धिमा ने इजाजत मांगी है, दरअसल  रिद्धिमा  इन दिनों दिल्ली में अपने घर पर हैं। खबर के अनुसार उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में एक अर्जी देते हुए कहा है कि चूंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में वह उनसे मिलने के लिए दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा करना चाहती हैं। 

हालांकि इस पर अभी किसी भी तरह की कोई भी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। वहीं, देशव्यापी लॉकडाउन के बीच दिल्ली की सीमाएं फिलहाल सील हैं। इसके अलावा दिल्ली के सभी हवाई अड्डों से किसी भी तरह के विमान की भी आवाजाही पर रोक लगी हुई है।

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की पुष्टि हुई थी, इसकी बाद लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था। 11 महीने और 11 दिनों तक उनका मैरो ट्रीटमेंट चला था। उस दौरान उनकी पत्नी नीतू उनके साथ रही थीं और उनके बेटे रणबीर कपूर नियमित तौर पर उन्हें देखने न्यूयॉर्क जाते थे। 

ऋषि कपूर ने अपने इलाज के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से कहा था, “मैं किसी भी तरह का काम करने के लिए बहुत ताजगी से भरा और तैयार महसूस कर रहा हूं। मेरी सभी बैटरियां चार्ज हो गई हैं और मैं कैमरे का सामना करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अभिनय नहीं भूला हूं। अभी मुझे नहीं पता कि मेरे काम का स्वागत किया जाएगा या लोग मुझे रद्दी करने जा रहे हैं। जब मैं उपचार से गुजर रहा था, तो मुझे नया खून चढ़ाया गया। मैंने नीतू से कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं नए खून के साथ अभिनय करना नहीं भूलूंगा।''

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक, रणधीर ने कहा, ''वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!