लाइव न्यूज़ :

5 सालों तक डेट करने के बाद ऋषि कपूर ने की थी नीतू सिंह से शादी, यहां जानें उनकी लाइफ से जुड़ी हर कहानी

By अमित कुमार | Updated: April 30, 2020 17:16 IST

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर, 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। बॉलीवुड के शो मैन यानि राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर को अभिनय का गुण विरासत में मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर ने अपने ज़माने की हिट एक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को करीब 5 सालों तक डेट किया था। ऋषि कपूर ने अपने करियर में 1973-2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया है। ऋषि कपूर ने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म आ अब लौट चलें डायरेक्ट की थी।

अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो रहे ऋषि कपूर ने  30 अप्रैल को सुबह 8:45 मिनट पर आखरी सांस ली।  ऋषि कपूर 67 साल की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। वो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर, 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। बॉलीवुड के शो मैन यानि राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर को अभिनय का गुण विरासत में मिला था। 

ऋषि कपूर ने अपने भाइयो रंधीर कपूर और राजीव कपूर के साथ अपनी स्कूल की पढाई  कैंपियन स्कूल से किया था। उसके बाद आगे की पढ़ाई मेयो कॉलेज अजमेर से पूरी की। बचपन से ही वो अपने पापा राज कपूर के साथ फिल्मों के सेट पर जाया करते थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद बतौर चाइल्ड अर्तिट्स ऋषि कपूर में 197० में आई राज कपूर की फिल्म मेरा नाम  जोकर है से बॉलीवुड में डेब्यू किया इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए ऋषि कपूर को नेशनल फिल्म अवॉर्ड फोर बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट भी मिला था। 

बॉबी के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

इसके बाद 1973 में आई फिल्म बॉबी में उन्होंने लीड रोल निभाया। इस फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाडिया भी थी। बॉबी के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला। इसके बाद ऋषि कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा ऋषि कपूर ने कर्ज (1980), अमर अकबर एंथोनी (1977) कभी-कभी (1976) लैला-मजनू (1976),रफू चक्‍कर,   यादों की बारात, प्रेम रोग (1982) नसीब (1981)  नगीना (1986 ), सागर, हीना  चांदनी  (1989) दामिनी (1993) जैसी सदाबहार फ‍िल्‍में कीं।

5 सालों तक डेट करने के बाद नीतू सिंह से की शादी

ऋषि कपूर ने अपने ज़माने की हिट एक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी की थी।  दोनों ने एक दूसरे को करीब 5 सालों तक डेट किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद किया था. 11 जन 1980 को दोनों ने शादी कर ली थी.  ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं। रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर। रणबीर कपूर बॉलीवुड के फेमस एक्टर हैं। वहीं ऋषि कपूर की बेटी रिधिमा की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई है।

पत्नी नीतू कपूर के साथ 12 फिल्मों में किया काम

ऋषि कपूर ने अपने करियर में 1973-2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया है।  इन्होने बतौर सोलो लीड एक्टर 51 फिल्मों में अभिनय किया है। ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरोज में से एक थे। ना जाने कितनी ही लड़कियां उन पर मरती थी उन्होने बॉलीवुड को कई रोमांटिक हिट फ़िल्में दीं। ऋषि कपूर ने अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ 12 फिल्मों में काम किया है था। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी सुपर हिट थी एक्टिंग के बाद  ऋषि कपूर ने डायरेक्शन  में भी हाथ आजमाया। 

 

अग्निपथ के लिए मिला बेस्ट नेगेटिव रोल का अवॉर्ड

ऋषि कपूर ने 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर  फिल्म आ अब लौट चलें डायरेक्ट की थी। चॉकोलाटी हेर्प होने की वजह से ऋषि कपूर ने अपने में ज्यादातर फिल्मों में  रोमांटिक रोल्स ही निभाये थे लेकिन साल 2012 में आई फिल्म अग्निपथ में उनके नेगेटिव रोल को देखकरकर कोई हैरान रह गया था । ऋषि को फिल्म अग्निपथ के लिए आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया।

टॅग्स :ऋषि कपूरनीतू सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!