लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर पहले से बेहतर, खुद बताया- लौट कर शुरू करना चाहते हैं काम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 22, 2019 08:51 IST

पिछले करीब सात माह से अमेरिका के न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे ऋषि कपूर अब पहले से काफी बेहतर हैं और जल्द ही स्वदेश लौटकर काम पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं

Open in App

पिछले करीब सात माह से अमेरिका के न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे ऋषि कपूर अब पहले से काफी बेहतर हैं और जल्द ही स्वदेश लौटकर काम पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने खुद यह बात कही है. एक इंटरव्यू में ऋषि ने कहा, ''दोबारा काम शुरू करने के बारे में सोच रहा हूं. अब पहले से कहीं बेहतर महसूस कर रहा हूं.'' उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके परिवार और दोस्तों की गुड विशेज थीं, जिनकी वजह से उन्होंने अपने स्पीरिट को हाई रखा और ठीक हो गए हैं. काम के प्रति ऋषि का जुनून जरा भी कम नहीं हुआ है. उनके भीतर वही जज्बा, वही जोश कायम है. ऋषि ने कहा कि बॉलीवुड के कई सितारे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहे और लगातार हाल-चाल पूछते रहे. जैसे कि संजय दत्त लगातार बात करके उनके स्वास्थ्य की खबर लेते रहे. ऋषि ने कहा कि उनसे ज्यादा लोग उनकी पत्नी को मैसेज करके खैरियत लेते रहते हैं. आलिया संग नहीं पापा के साथ रहेंगे रणबीर हाल में खबरें आई थीं कि रणबीर कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट लिव-इन की तैयारियां कर रहे हैं. लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐसा नहीं होने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक आलिया को अपने घर से बेहद प्यार है और रणबीर भी अपने पिता के भारत वापस आने पर उनके साथ ही रहेंगे. मतलब यही कि फिलहाल दोनों अपने परिवारों के साथ रहने वाले हैं. जिम वाले आउटफिट में दिखा कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को हाल ही में एक बार फिर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के पुराने ऑफिस के बाहर देखा गया. दोनों ब्लैक कलर के जिम आउटफिट में थे और कैमरों से बचने की कोशिश कर रहे थे. बता दें कि रणबीर और आलिया इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में बिजी हैं. इस फिल्म में दोनों पहली बार स्क्रीन साथ में शेयर करने जा रहे हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और डिंपल कपाडि़या भी अहम किरदार निभाएंगी. यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होगी.

टॅग्स :ऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor Birth Anniversary Special: ऋषि कपूर ने 3 साल की उम्र में स्क्रीन पर किया था डेब्यू, इस फिल्म के लिए मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor 4th Death Anniversary: पिता की बरसी पर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, नीतू कपूर ने कुछ यूं किया याद

बॉलीवुड चुस्कीशादी के बाद नीतू कपूर ने क्यों छोड़ दी एक्टिंग? जानें दिग्गज अदाकार का जवाब

बॉलीवुड चुस्कीरणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को लेकर किया खुलासा, कहा- मेरी फिल्म की पसंद को बताते थे बकवास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?