अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर के इलाज के लिए लंबे समय से अपने घर से दूर थे। अब न्यूयॉर्क से कैंसर की जंग जीतकर एक्टर ऋषि कपूर अब देश वापस लौट आए हैं। ऋषि के साथ एयरपोर्ट पर उनकी पत्नी नीतू सिंह भी नजर आईं हैं।
बीती रात दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। इस दौरान देश लौटने की खुशी ऋषि के चेहरे पर साफ देखने को मिल रही थी। ऋषि कपूर जहां एअरपोर्ट पर मौजूद मीडिया का शुक्रिया करते दिखाई दिए वहीं नीतू कपूर उनका हाथ थामे नजर आई
भारत लौटने के बाद खुद ऋषि कपूर ने भी ट्विटर पर अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी। ऋषि ने लिखा कि 11 महीने 11 दिन बाद घर वापसी हुई, आप सब का शुक्रिया।
कैंसर की बीमारी से पीड़ित होने के बाद ऋषि अपने परिवार के साथ तुरंत न्यूयॉर्क रवाना हो गए थे। तब से लगातार उनके साथ उनकी पत्नी नीतू उनके साथ हैं। साथ ही उनका बेटा रणबीर कपूर भी आए दिन पिता के पास आते जाते रहते हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऋषि से मिलने इस दौरान पहुंचते रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋषि कपूर की हाल ही में फिल्म जूठा कहीं का रिलीज हुई है। इस फिल्म को हलांकि लोगों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इस फिल्म में ओमकार कपूर और जिम्मी शेरगिल दिखाई दिए हैं।