लाइव न्यूज़ :

ऋषि के अंतिम संस्कार पर फूट-फूटकर रोईं नीतू-आलिया, बेटी रिद्धिमा ने वीडियो कॉल से पिता को देखा आखिरी बार, बेटे रणबीर की थी कुछ ऐसी हालत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2020 07:01 IST

वायरल हो रही फोटो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से ऋषि के अंतिम संस्कार में पत्नी नीतू और आलिया रोती नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार गुरुवार को चंदनवाड़ी में किया गया हैदुख की बात ये है कि पिता के अंतिम संस्कार में बेटी रिद्धिमा शामिल नहीं हो पाई हैं

एक्टर ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार गुरुवार को चंदनवाड़ी में किया गया है। इस मौके पर रणबीर नीतू के अलावा कुछ 24 लोग और मौजूद रहे। दुख की बात ये है कि पिता के अंतिम संस्कार में बेटी रिद्धिमा शामिल नहीं हो पाई हैं। रिद्धिमा ने डीजीसीए से चार्टर प्लेन की अनुमति मांगी थी जिसको लॉकडाउन के कारण नामंजूर कर दिया गया था।

दिल्ली सरकार की ओर से सड़क के रास्ते पर जाने की मंजूरी के बाद रिद्धिमा और उनका परिवार पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निकल पड़ा था, मगर वह तय समय पर नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में बेटे रणबीर कपूर की कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने वीडियो कॉल से रिद्धिमा को पिता के अंतिम संस्कार के दर्शन कराए। 

वायरल हो रही फोटो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से ऋषि के अंतिम संस्कार में पत्नी नीतू और आलिया रोती नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने मास्क लगाए हुए हैं लेकिन उनका दर्द और आंसू साफ नजर आए हैं। वहीं फोटो में रणबीर स्तब्ध और शांत खड़े नजर आए हैं।

अपने पापा के दुलारे रणबीर कपूर अपने पिता के अंतिम दर्शन के वक्त नम आंखों के साथ सिर झुकाकर सिर्फ निहारते ही जा रहे थे। रणबीर बेसुध से हो गए। नीतू भी  फूट-फूटकर रोने लगीं तो बगल में खड़ीं आलिया और रीमा जैन ने उन्हें संभाला। 

आलिया का पोस्ट

आलिया ने पोस्ट के जरिए लिखा है कि जो शख्स मेरी ज़िंदगी में बहुत सारा प्यार और खुशियां लेकर आया हो, मैं उस खूबसूरत शख्स के बारे में क्या कह सकती हूं। आज सभी लेजेंड ऋषि कपूर के बारे में बात कर रहे हैं, हालांकि मैंने उन्हें अपनी पूरी ज़िंदगी ऐसे ही जाना। बीते दो सालों में मैंने उन्हें एक दोस्त, एक साथी चानीज़ खाने का शौकीन, सिनेमा लवर, एक फाइटर, एक लीडर, एक खूबसूरत कथावाचक, एक उत्साही ट्वीटर और एक पिता के तौर पर जाना।

टॅग्स :ऋषि कपूरआलिया भट्टरणबीर कपूरनीतू सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?