लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के डॉक्टरों को सैलरी नहीं दिए जाने पर ऋचा चड्ढा ने सरकार पर उठाए सवाल, कह डाली ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: June 11, 2020 19:56 IST

ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इससे पहले ऋचा चड्ढा ने पैदल चल रहे लाखों मजदूरों के दर्द को बयां करते हुए सरकार से उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए अपील की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपत्र के मुताबिक यहां काम करने वाले डॉक्टरों और दूसरे स्टाफ को पिछले तीन महीने से सैलरी नहीं दी गई है। अब फिल्म एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने दिल्ली के डॉक्टरों को वेतन न मिलने पर सवाल उठाया है।भारत में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 9,996 मामले सामने आए तथा 357 लोगों की मौत हुई।

कोरोना वायरस महामारी के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों का इलाज करने वाले डॉक्टरों को सैलरी नहीं मिलने की खबर सामने आ रही है। दिल्ली के कस्तूरबा अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा लिखे गए एक लेटर में इस बात की जानकारी दी गई है। इस पत्र के मुताबिक यहां काम करने वाले डॉक्टरों और दूसरे स्टाफ को पिछले तीन महींने से सैलरी नहीं दी गई है।  

अब फिल्म एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने दिल्ली के डॉक्टरों को वेतन न मिलने पर सवाल उठाया है। ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर लिखा, “हमारे जीवन काल में सबसे बड़ी महामारी के दौरान डॉक्टरों को भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा।” बता दें कि इस लेटर में साफ लिखा गया है कि अगर 16 जून तक उन्हें वेतन नहीं मिल तो वह सब एक साथ इस्तीफा दे देंगे। यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार इस पर चर्चाएं की जा रही है। 

वहीं भारत में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 9,996 मामले सामने आए तथा 357 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल 2,86,579 मामले हो गए तथा कुल 8,102 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा से यह जानकारी मिली। यह लगातार सातवां दिन है जब देश में 9,500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। 

एक दिन में  357 लोगों की मौत 

संक्रमण के कारण बृहस्पतिवार सुबह तक 357 लोगों की मौत हुई है जिनमें 149 महाराष्ट्र में, 79 दिल्ली में, 34 गुजरात में, 20 उत्तर प्रदेश में, 19 तमिलनाडु में, 17 पश्चिम बंगाल में, आठ तेलंगाना में, सात-सात मध्य प्रदेश और हरियाणा में, चार राजस्थान में, तीन-तीन मरीजों की मौत जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में, दो-दो की केरल और उत्तराखंड में, एक-एक मरीज मरीज की मौत आंध्र प्रदेश, बिहार तथा हिमाचल प्रदेश में हुई। 

 कुल 8,102 संक्रमितों की मौत 

देश में अब तक कुल 8,102 संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 3,438 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 1,347 लोगों की मौत गुजरात में, 984 लोगों की मौत दिल्ली में, 427 लोगों की मौत मध्य प्रदेश में, 432 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में, 326 की मौत तमिलनाडु में, 321 की मौत उत्तर प्रदेश में, 259 की मौत राजस्थान में और 156 लोगों की मौत तेलंगाना में हुई। मंत्रालय के डेटा के मुताबिक आंध्र प्रदेश में 78 संक्रमितों की मौत हुई, कर्नाटक में 69 की, पंजाब में 55 की, जम्मू-कश्मीर में 51 की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई। 

टॅग्स :ऋचा चड्ढाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!