लाइव न्यूज़ :

वित्तमंत्री बोलीं 'राहुल गांधी ने मजदूरों से बात करके उनका टाइम बर्बाद किया', तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा-इनके लिए ट्रांसपोर्ट की...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 18, 2020 14:50 IST

ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। ऋचा हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को प्रवासी मजदूरों से मुलाकात कीवित्तमंत्री ने उन्हें ड्रामेबाज बताया, साथ ही कहा कि मजदूरों से बातचीत करके राहुल गांधी ने उनका टाइम बर्बाद कर दिया

 कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की, साथ ही उनकी स्थिति जानने की भी कोशिश की थी। ऐसे में राहुल गांधी के इस कदम को लेकर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने उन पर निशाना साधा है। वित्तमंत्री ने उन्हें ड्रामेबाज बताया, साथ ही कहा कि मजदूरों से बातचीत करके राहुल गांधी ने उनका टाइम बर्बाद कर दिया। निर्मला को इस बयान पर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। ऋचा हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। इस बार ऋचा चड्ढा ने पैदल चल रहे लाखों मजदूरों के दर्द को बयां किया और सरकार से उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए अपील की है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को लेकर ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) का यह ट्वीट लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में वित्तमंत्री को जवाब देते हुए लिखा, "कृप्या उन्हें साधन मुहैया कराइये, इससे पैदल चलने की तुलना में ज्यादा समय की बचत होगी। यह केवल समय ही नहीं, जिंदगी भी बचाएगा।

ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक विचारों के लिए भी खूब जानी जाती हैं। वह अकसर कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म पंगा में नजर आई थीं, जिसमें एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मुख्य भूमिका अदा की थी। ऋचा जल्द अली जफर के साथ शादी के बंधन में भी बंध सकती हैं। 

टॅग्स :ऋचा चड्ढाबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल