लाइव न्यूज़ :

रिया ने खुद को बताया सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड, गृहमंत्री अमित शाह से CBI जांच को लेकर कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2020 16:19 IST

रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया से गायब थीं, अब एक्ट्रेस ने एक्टर के निधन के एक महीने बाद खुद को उनकी गर्लफ्रेंड बताया है

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार रिया ने खुद को सुशांत की गर्लफ्रेंड कहा हैरिया ने पोस्ट के जरिए गृहमंत्री अमित शाह से एक्टर के निधन की सीबीआई जांच की मांग की है

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के ठीक एक महीने बाद एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपनी व्हाट्सअप की प्रोफाइल फोटो बदल दी थी। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। जिसके बाद से लगातार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद 14 जुलाई को रिया ने सुशांत के साथ की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और इमोशनल पोस्ट लिखा था। अब रिया ने ऑफिसियली बता दिया है कि वह सुशांत की गर्लफ्रेंड है।

फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की है। रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट में लिखा है, आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत के निधन को एक महीने से अधिक समय हो गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच शुरू की जाए। मैं केवल यह जानना चाहती हूं कि सुशांत पर यह कदम उठाने का किसने दबाव डाला। मैं जानना चाहती हूं कि सुशांत सिंह राजपूत ने यह गंभीर कदम क्यों उठाया। सत्यमेव जयते। सादर। रिया चक्रवर्ती।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ा जा रहा था। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उन्हें दोष दे रहे थे, साथ ही यह भी कहा गया कि सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में परिवार वालों ने रिया को आने की अनुमति नहीं दी थी। इसके चलते संदेह और बढ़ गया था। अब रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के जाने के एक महीने बाद सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

रिया को मिली रेप की धमकी

इससे पहले रिया ने आज ही एक पोस्ट और डाला था जिसमें उसने बताया था कि कैसे उनको रेप मर्डर की धमकी मिल रही हैं।रिया ने स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा है, मुझे गोल्ड डिगर (पैसे के लिए किसी को फंसाने वाली) कहा गया.. मैं चुप रही। मुझे खूनी कहा गया.. मैं चुप रही, मेरे चरित्र पर कीचड़ उछाला गया.. मैं चुप रही। लेकिन मेरी चुप्पी ने तुम्हें ये अधिकार कैसे दे दिया कि अगर मैंने अपनी जान न दी तो तुम मेरा रेप और मर्डर करवा दोगे? 

जो तुमने कहा है, उसकी गंभीरता का भी अहसास है? ये क्राइम हैं, और कानूनी तौर पर किसी को ऐसे प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। रिया ने इस पोस्ट के साथ साइबर क्राइम हेल्पलाइन को टैग करके, ऐक्शन लेने के लिए भी लिखा है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच