सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती एक साथ आ रहे थे फिल्म में, लॉकडाउन के कारण नहीं शुरू पाई थी फिल्म की शूटिंग
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 16, 2020 11:01 AM2020-06-16T11:01:02+5:302020-06-16T11:01:02+5:30
Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty Together Doing First Rom-Com Film: सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की पहली फिल्म का शूट मुंबई में शुरू होना था। इसके बाद लंदन शेड्यूल तय किया था...
मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। 34 साल के सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।
सुशांत का इन दिनों जलेबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से अफेयर चलने की खबर जोरों पर थी।हाल ही में रिया ने सुशांत को सार्वजनिक रूप से बर्थडे विश किया था। अब खबरों की मानें तो सुशांत और रिया जल्द एक फिल्म में नजर आने वाले थे।
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत को रूमी जाफरी की एक फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। इसी फिल्म को लेकर रिपोर्ट्स थीं कि सुशांत के साथ फिल्म में गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती स्क्रीन शेयर करेंगी। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार डायरेक्टर ने कहा है कि फिल्म की स्क्रीप्ट फाइनल हो चुकी है और मई में इसकी शूटिंग शुरू होनी थी।
लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई। डायरेक्टर का कहना है कि फिल्म की पहला सेट मुंबई और फिर लंदन में होना था। फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हुआ था। अब सुशांत के जाने से ये फिल्म बंद ही हो गई है।
रिया ने सुशांत को किया था बर्थडे विश
सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया ने बहुत ही स्पेशल तरीके से ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करके बर्थडे विश किया था। इस तस्वीर में सुशांत और रिया साथ में नजर आ रहे थे।
रिया ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि सबसे खूबसूरत "सुपरमैसिव ब्लैक होल" को जन्मदिन मुबारक हो। हमेशा एक हीरे की तरह चमकते रहो।' ये फोटो रिया के शेयर करते ही सोशल मीडिया पर छा गई थी।
तस्वीर की बात करें तो सुशांत और रिया पार्क में पड़ी एक बेंच में बैठे हुए नजर आ रहे थे। रिया का एक हाथ सुशांत के कंधो में था। वहीं सुशांत प्यार भरी निगाहों से रिया को निहारते नजर आ रहे थे। फोटो में रिया ने व्हाइट कलर के टॉप के साथ ब्लू कलर का डेनिम पहना हुआ था। इस सिंपल लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं दूसरी ओर सुशांत ब्लू टीशर्ट के साथ जींस पहने हुए नजर आ रहे थे।