लाइव न्यूज़ :

3-4 दिन पहले ही परिवार के साथ आधी रात को घर छोड़ भाग गई थीं रिया चक्रवर्ती, पुलिस कर रही तलाश

By अमित कुमार | Updated: August 3, 2020 08:12 IST

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस की जांच में बिहार पुलिस भी जुट गई है। सुशांत के पिता हाल ही में पटना में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में दर्ज केस में रिया पर आरोप है कि रिया ने सुशांत से पैसे लिए और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया।रिया चक्रवर्ती के बारे में खबरें आ रही हैं उन्होंने 3-4 दिन पहले ही परिवार के साथ आधी रात को घर छोड़ दिया था।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या से संबंधित पटना में दर्ज कराए गए मामले में पुलिस रिया चक्रवर्ती को बिना गिरफ्तारी वारंट के भी गिरफ्तार कर सकती है। यह रिया जानती है कि जिन धाराओं में उन पर पटना पुलिस ने केस दर्ज किया है, उसमें बगैर वारंट भी गिरफ्तारी संभव है। यही वजह है कि रिया बिहार पुलिस के मुंबई आने के बाद से गायब हैं। 

रिया चक्रवर्ती के बारे में खबरें आ रही हैं उन्होंने 3-4 दिन पहले ही परिवार के साथ आधी रात को घर छोड़ दिया था। रिया जिस इमारत में रहती हैं वहां के सुपरवाइजर के हवाले से आई रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री अपने परिवार के साथ आधी रात को मुंबई के फ्लैट से भागी। बड़ा-सा सूटकेस लेकर उन्हें नीले रंग की एक कार में घर से निकलते देखा गया। इस खबर के बाद से पुलिस का शक रिया पर और गहरा गया है। 

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

पटना में दर्ज केस में रिया पर आरोप है कि उसने सुशांत से पैसे लिए और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया। आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306 के तहत रिया पर केस दर्ज हुआ है। ऐसे में कानून के जानकारों का मानना है कि इन धाराओं के तहत पुलिस बिना वारंट गिरफ्तार करने का अधिकार है। बिहार पुलिस अभी तक रिया चक्रवर्ती तक नहीं पहुंची है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक टीम लगातार रिया चक्रवर्ती पर नजर रख रही है।

जांच में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहीं रिया चक्रवर्ती 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार पुलिस की टीम के एक सदस्य ने बताया कि सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत रिया को नोटिस भेजी गई है। इसके साथ ही उन्हें जांच में पुलिस का सहयोग करने को कहा गया है। साथ ही, बिहार पुलिस का कहना है कि मुंबई पुलिस उनका सहयोग जांच में कर रही है। बता दें, जांच के सिलसिले बिहार पुलिस की यह टीम शनिवार को बांद्रा थाने भी पहुंची थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!