लाइव न्यूज़ :

रिया ने किया दावा, सुशांत करवाते थे ड्रग्स के मैसेज-केदारनाथ की शूटिंग के वक्त पड़ी थी लत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 8, 2020 10:06 IST

Sushant Singh Rajput Case में NCB ड्रग ऐंगल पर जांच कर रही है। इस सिलसिले में रिया चक्रवर्ती से 2 दिन पूछताछ हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स की लत 'केदारनाथ' के सेट्स पर लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत केस में अब ड्रग्स का एंगल सामने आ गया हैरिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स की खरीद को लेकर तलवार लटकी है

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में उनकी लिव-इन-पार्टनर रहीं रिया चक्रवर्ती सोमवार को एनसीबी के सवालों का सामना  करना पड़ा। मिल रही जानकारी के मुताबिक, रिया की गिरफ्तारी सोमवार को टल गई थी। लेकिन, मंगलवार को फिर से रिया का एनसीबी के सवालों का सामना करने के लिए पेश होना होगा। बता दें कि सोमवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए रिया एनसीबी के समक्ष पेश हुईं थीं।

एनसीबी सबूतों के आधार पर लगातार रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक NCB की पूछताछ में रिया ने कहा कि सुशांत को 2016 में अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' के सेट्स पर ड्रग की लत लगी थी।

केदारनाथ में सुशांत के अपोजिट सारा अली खान थीं। रिया ने कहा कि सुशांत उनसे बोलकर वॉट्सऐप मेसेज टाइप करवाते थे, और वही चाहते थे कि ड्रग्स की डिलिवरी उनका स्टाफ ही करे।  इतना ही नहीं रिया ने कहा  कि कई स्टार्स ऐसे हैं जो ड्रग्स का सेवन करके शूटिंग करते हैं।

रिया का कहना है कि किसी को भी नहीं पता था कि सुशांत ड्रग्स खरीदते थे। दरअसल रिया पर ड्रग्स खरीदने का आरोप लगा है।उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और मैनेजर सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन पर ड्रग्स लेने और ड्रग्स रैकेट से कनेक्शन का आरोप है। खुद रिया पर भी गिरफ्तारी  की तलवार लटकी है। 

रिया की चैट से खुलासा

गौरतलब है कि एजेंसी को मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा हासिल हुआ था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद में इन लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। एनसीबी ने पिछले कुछ दिनों में मामले की जांच के दौरान इन तीनों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले रिया से प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी हैं।

रिया ने कई समाचार चैनलों को दिए साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने खुद कभी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया है। उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मारिजुआना का सेवन करते थे। एजेंसी ने इस बीच अंजू केशवानी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

कैजन इब्राहीम से पूछताछ के दौरान केशवानी का नाम सामने आया था। कैजन को मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी ने रविवार को केशवानी के ठिकानों पर छापेमारी कर कथित तौर पर हशीश, एलएसडी, मारिजुआना और कुछ नकद भी बरामद किया था। एनसीबी ने अब तक इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात इस जांच से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं जबकि दो को उसने एनडीपीएस कानून की धाराओं के तहत जांच शुरू होने के बाद गिरफ्तार किया। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत मिले थे।  

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?