लाइव न्यूज़ :

SSR Case: आज भी जेल में ही बंद रहेंगी रिया चक्रवर्ती, जमानत अर्जी में NCB पर लगाया था ये गंभीर आरोप

By अमित कुमार | Updated: September 10, 2020 15:52 IST

ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती जेल में बंद हैं। रिया ने जमानत के लिए अपील की थी, जिसे सेशन कोर्ट ने कल तक के लिए टाल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिया को आज भी जेल में ही रात बितानी पड़ेगी। शुक्रवार को दोबारा सेशन कोर्ट में जज बैठेंगे और फिर कोर्ट की तरफ से इस मामले में फैसला सुनाया जाएगा।रिया चक्रवर्ती को मंगलवार को तीन दिनों की पूछताछ के बाद एनसीबी ने गिरफ्तार किया था

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर गुरुवार को मुंबई की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि रिया को आज बेल दी जा सकती है, लेकिन कोर्ट अब इस मामले पर शुक्रवार को फैसला सुनाएगी। ऐसे में रिया को आज भी जेल में ही रात बितानी पड़ेगी। 

शुक्रवार को दोबारा सेशन कोर्ट में जज बैठेंगे और फिर कोर्ट की तरफ से इस मामले में फैसला सुनाया जाएगा। रिया ने बेल के लिए 20-पेज की जमानत अर्जी लगाई है। जिसमें कहा गया है कि मैं निर्दोष हूं और मैंने कोई गुनाह नहीं किया। मेरे पास से ड्रग्स या कोई सायकोट्रॉपिक पदार्थ बरामद नहीं किया गया। बता दें कि रिया चक्रवर्ती को मंगलवार को तीन दिनों की पूछताछ के बाद एनसीबी ने गिरफ्तार किया था

रिया ने एनसीबी पर लगाए गंभीर आरोप

याचिका में रिया ने यह भी कहा कि उनकी गिरफ्तारी ‘‘गैरजरूरी है तथा बिना किसी कारण के की गई है’’। इसमें कहा गया, ‘‘अभिनेत्री की आजादी पर मनमाने ढंग से रोक लगाई गई।’’ याचिका में यह भी कहा गया कि रिया से पूछताछ के दौरान वहां कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी। रिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। रिया के अलावा उनके भाई शौविक तथा मामले में अन्य आरोपी जिन्हें एनसीबी ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था।

भायखला जेल में बंद है रिया चक्रवर्ती

रिया को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वह मजिस्ट्रेट के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हाजिर हुई थीं। रिया भायखला जेल में हैं। शुक्रवार को उनकी अर्जी पर सुनवाई होगी। बता दें कि रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स ड्रग्स ऐंड साइकोट्रोपिक सब्सटैंस ऐक्ट की धारा 27ए, 21, 22, 29 और 28 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और अन्य को भी गिरफ्तार किया था।  

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!