लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड से बुरी खबर, सागर सरहदी नहीं रहे, 'कभी कभी' समेत 'सिलसिला' और 'बाजार' जैसी फिल्मों की लिखी थी स्क्रिप्ट

By भाषा | Updated: March 22, 2021 12:10 IST

सागर सरहदी 88 साल के थे। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 'कहो ना प्यार है' और शाहरूख खान की 'दीवाना' जैसी फिल्मों के संवाद भी लिखे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसागर सरहदी का रविवार रात 88 साल की उम्र में निधन, आज होगा अंतिम संस्कारपाकिस्तान के ऐबटाबाद शहर के पास हुआ था जन्म, 12 साल की उम्र में आ गए थे दिल्लीफिल्म 'कभी कभी' से सागर सरहदी ने किया बॉलीवुड में प्रवेश, 'बाजार' फिल्म का निर्देशन भी किया

मुंबई: ''कभी कभी'', ''सिलसिला'' और ''बाजार'' जैसी फिल्में लिखने वाले प्रख्यात लेखक-फिल्मकार सागर सरहदी का आयु संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते रविवार रात निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

सरहदी के भतीजे तथा फिल्मकार रमेश तलवार ने बताया कि उन्होंने यहां सियोन के निकट अपने आवास पर अंतिम सांस ली। तलवार ने कहा, ''मध्यरात्रि से कुछ देर पहले उनका निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे और उन्होंने खाना तक छोड़ दिया था।''

उन्होंने कहा कि सरहदी का अंतिम संस्कार आज दोपहर के आसपास सियोन शवदाह गृह में किया जाएगा। पाकिस्तान के ऐबटाबाद शहर के निकट बफ्फा शहर में पैदा हुए सरहदी का नाम गंगा सागर तलवार था। सीमांत प्रांत से संबंध होने के चलते उन्होंने अपने नाम के आगे 'सरहदी' जोड़ लिया था। 12 साल की आयु में वह दिल्ली आकर रहने लगे थे।

सरहदी ने उर्दू लघु कथाओं से अपने करियर की शुरुआत की और फिर उर्दू नाट्य लेखक बन गए। फिल्मकार यश चोपड़ा की 1976 में आई अमिताभ बच्चन तथा रेखा अभिनीत फिल्म ''कभी कभी'' से उन्होंने बॉलीवुड में प्रवेश किया।

सरहदी ने चोपड़ा की ''सिलसिला'' (1981) और श्रीदेवी तथा ऋषि कपूर अभिनीत ''चांदनी'' जैसी फिल्मों के लिए संवाद लेखन किया।

साल 1982 में सरहदी ने निर्देशन में हाथ आजमाए और सुप्रिया पाठक शाह, फारूक शेख, स्मिता पाटिल तथा नसीरुद्दीन शाह अभिनीत फिल्म ''बाजार'' का निर्देशन किया।

सरहदी ने 1992 में आई अभिनेता शाहरुख खान की पहली फिल्म ''दीवाना'' और ऋतिक रोशन की पदार्पण फिल्म ''कहो ना प्यार है'' के संवाद भी लिखे। सरहदी के परिवार में उनके भतीजे-भतीजियां हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!