लाइव न्यूज़ :

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी क्षति, जानी-मानी अभिनेत्री केपीएसी ललिता का 74 की उम्र में निधन, सीएम ने जताया दुख

By अनिल शर्मा | Updated: February 23, 2022 08:34 IST

ललिता का मलयालम फिल्मों के जाने-माने निर्देशक दिवंगत भारतन के साथ विवाह हुआ था। ललिता केरल संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष थीं। वह पिछले कुछ महीनों से बिस्तर पर थीं। उन्हें पिछले साल दिसंबर में लीवर संबंधी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देललिता का मलयालम फिल्मों के जाने-माने निर्देशक दिवंगत भारतन के साथ विवाह हुआ थाउन्होंने साल 1969 में केएस सेतु माधवन की एक फिल्म 'कुट्टुकुडुंबम' के माध्यम से फिल्म उद्योग में प्रवेश किया

कोच्चिः प्रसिद्ध मलयालम अभिनेत्री केपीएसी ललिता का मंगलवार देर रात यहां त्रिपुनिथुरा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। फिल्म उद्योग के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 74 वर्ष की थीं। ललिता के परिवार में उनके अभिनेता-निर्देशक पुत्र सिद्धार्थ भारतन और बेटी श्रीकुट्टी हैं।

ललिता का मलयालम फिल्मों के जाने-माने निर्देशक दिवंगत भारतन के साथ विवाह हुआ था। ललिता केरल संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष थीं। वह पिछले कुछ महीनों से बिस्तर पर थीं। उन्हें पिछले साल दिसंबर में लीवर संबंधी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि वह अभी भी फिल्मों में सक्रिय थीं। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने ललिता के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने अभिनय कौशल से विभिन्न पीढ़ियों के दिलों में जगह बनाई।

ललिता ने अपने करियर की शुरुआत वामपंथी केरल पीपुल्स आर्ट्स क्लब (केपीएसी) से की, जो अलाप्पुझा में एक थिएटर कलेक्टिव है। उन्होंने साल 1969 में केएस सेतु माधवन की एक फिल्म 'कुट्टुकुडुंबम' के माध्यम से फिल्म उद्योग में प्रवेश किया। अपने अभिनय कौशल के कारण, वह उद्योग में बेजोड़ भूमिकाओं से 80, 90, 2000 और 2010 के दौरान फिल्म उद्योग का मुख्य आधार बनी रही। उन्होंने साबित कर दिया कि वह कई शैलियों में किसी भी तरह की भूमिका को आसानी से संभाल सकती है। हालांकि ललिता ने माँ, बहन, भाभी और बेटी की भूमिकाएँ निभाते हुए पारिवारिक नाटकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी कॉमेडी टाइमिंग की कोई सानी नहीं थी।

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!