लाइव न्यूज़ :

कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, दोस्त ने बताया अब कैसी है उनकी हालत

By अमित कुमार | Updated: December 12, 2020 10:44 IST

रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। रेमो के परिवार और दोस्त लगातार उनकी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया। रेमो डिसूजा की हालत पर अब उनके दोस्त और कोरियोग्राफर और डांसर अहमद खान ने अपनी बात रखी है। रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर को हार्ट अटैक आया था।

मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा को शुक्रवार को दोपहर में हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा है कि उनकी एंजियोग्राफी करनी पड़ी, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रेमो की पत्नी लिजेल भी उनके साथ अस्पताल में हैं। रेमो बॉलीवुड की कई फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। 

कोरियोग्राफर और डांसर अहमद खान ने रेमो की हेल्थ पर ताजा अपडेट दिया है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अहमद खान से जब रेमो की तबियत को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे फोन आया था कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हम सभी घबरा गए थे, लेकिन अब उनकी हालत ठीक है। वह रिकवर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रेमो के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। 

कोरियोग्राफी के अलावा रोमो कई फिल्मों का डायरेक्शन भी कर चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म 'एबीसीडी 2' थी। 2 अप्रैल 1972 को बेंगलुरु में जन्में रेमो स्कूल के दिनों में अच्छे एथलीट थे। उनकी पत्नी लिजेल एक कॉस्टयूम डिजाइनर हैं। दंपति के ध्रुव और गिबरिल नाम के दो बेटे हैं। रेमो ने 1995 में बतौर कोरियोग्राफर अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। 

रेमो डिसूजा को 'तहजीब', 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर', 'ये जवानी है दीवानी', 'एबीसीडी 2', 'बाजीराव मस्तानी' और 'कलंक' जैसी फिल्मों के लिए अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। वह 'झलक दिखला जा', 'नच बलिए' और 'डांस प्लस' जैसे डांसिंग रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!