लाइव न्यूज़ :

पंडित रविशंकर की सौवीं जयंती : पत्नी ने बताया प्यार से परिपूर्ण इंसान

By भाषा | Updated: April 6, 2020 21:47 IST

सौवीं जयंती से पहले पीटीआई को दिए साक्षात्कार में सुकन्या ने कहा, ‘‘मैं हमेशा उन्हें शानदार, सुंदर, संवेदनशील, दयालु, देखभाल करने वाले और बहुमुखी प्रतिभा का धनी मानती थी और वह संत प्रकृति के संगीतकार थे।’’

Open in App
ठळक मुद्देपंडित रविशंकर का निधन दिसम्बर 2012 में हुआ और सुकन्या ने महान संगीतकार के साथ बिताए लम्हों को याद किया। वह सितार की धुन को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाने का श्रेय अपने पति को देती हैं।

सितारवादक पंडित रविशंकर की मंगलवार को सौवीं जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी पत्नी सुकन्या शंकर ने उन्हें शानदार, सुंदर, संवेदनशील, दयालु, देखभाल करने वाले और बहुमुखी प्रतिभा के धनी जैसे कई विशेषणों से विभूषित किया। पंडित रविशंकर का निधन दिसम्बर 2012 में हुआ और सुकन्या ने महान संगीतकार के साथ बिताए लम्हों को याद किया। वह सितार की धुन को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाने का श्रेय अपने पति को देती हैं। उनकी सौवीं जयंती से पहले पीटीआई को दिए साक्षात्कार में सुकन्या ने कहा, ‘‘मैं हमेशा उन्हें शानदार, सुंदर, संवेदनशील, दयालु, देखभाल करने वाले और बहुमुखी प्रतिभा का धनी मानती थी और वह संत प्रकृति के संगीतकार थे।’’

उनकी जयंती मनाने के लिए ‘रविशंकर शताब्दी कंसर्ट’ की योजना बनाई गई थी जिसमें उनकी बेटियां नोरा जोन्स और अनुष्का शंकर हिस्सा लेने वाली थीं। बहरहाल, कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। सुकन्या ने अपने दिवंगत पति को ‘‘प्यार से परिपूर्ण’’ व्यक्ति बताया। 63 वर्षीय सुकन्या ने याद किया कि जब वह नौ वर्ष की थीं तो पहली बार उन्हें सितार बजाते देखा था और आठ वर्ष बाद दोनों ने एक साथ मंच पर प्रस्तुति दी। उन्होंने लंदन के अपने घर से ई-मेल के माध्यम से दिए गए साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैंने चेन्नई स्थित संगीत अकादमी में उन्हें नौ वर्ष की छोटी अवस्था में देखा था।

हालांकि मुझे हिंदुस्तानी संगीत की समझ नहीं थी जो वह बजा रहे थे लेकिन मैं प्रभावित थी।’’ आठ वर्ष बाद लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में 1972 में दोनों ने एक साथ प्रस्तुति दी। सुकन्या 17 वर्ष की थीं और रविशंकर 52 वर्ष के थे। रविशंकर की भतीजी विजी उनकी दोस्त थीं और सुकन्या खुद ही तानपुरा बजाती थीं। सुकन्या तब उन्हें काकू बुलाती थीं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!