लाइव न्यूज़ :

सूरमा" की रिलीज से पहले संदीप सिंह ने की एक नई शुरुआत!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 10, 2018 21:13 IST

संदीप सिंह एक हॉकी किंवदंती और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कैप्टन हैं। उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर्स के रूप में जाना जाता है, जिसने भारतीय हॉकी को कई स्वर्ण क्षण दिए हैं।

Open in App

मुंबई, 10 अप्रैलः भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने इस सप्ताह के अंत में कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में कॉमेंट्री बॉक्स में अपनी नई शुरुआत की है जहाँ ऑस्ट्रेलिया में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में संदीप हॉकी के लिए कॉमेंट्री करते हुए नज़र आये।

संदीप सिंह एक हॉकी किंवदंती और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कैप्टन हैं। उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर्स के रूप में जाना जाता है, जिसने भारतीय हॉकी को कई स्वर्ण क्षण दिए हैं।

अब एक बार फिर संदीप ने खेल में वापसी कर ली है लेकिन इस बार फील्ड पर हो रही हलचल के बारे जानकारी देते हुए एक कॉमेंटेटर के रूप में वापसी की है।

उन्होंने 2012 के ओलंपिक लंदन में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत का नाम रोशन किया था जहां वे क्वालिफायर में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी थे। संदीप ने अपने सोशल मीडिया पर कमेंटरी बॉक्स से कुछ तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की है।

संदीप ने कठिनाइयों के बावजूद अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी और मैदान में अपनी कड़ी मेहनत जारी रखी। संदीप की कहानी इतनी प्रेरणादायक है कि उनके जीवन पर एक बॉलीवुड बॉयोपीक बनाई जा रही है जिसमे अभिनेता / गायक दिलजीत दोसंघ द्वारा संदीप के किरदार में नज़र आएंगे।

संदीप को दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है, जिनकी ड्रैग की स्पीड 145 km/hr है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें "फ्लिकर सिंह" के नाम से जाना जाता है।

जीत, हार, जीवन और मृत्यु से संघर्ष करने वाले ड्रैग फ्लिकर की कहानी "सूरमा" के रूप में जल्द ही बड़े पर्दे पर दर्शको से रूबरू होगी। शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

"सूरमा" सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है।

टॅग्स :हॉकी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलनाडा ने डोप टेस्ट में फेल होने पर हॉकी गोलकीपर आकाश चिटके पर दो और छह अन्य पर लगाया चार साल का बैन

हॉकीसुल्तान जोहोर कप: भारत की विजयी शुरुआत, मलेशिया को 2-1 से दी मात

हॉकीहॉकी टीम के कोच ने खिलाड़ियों से पूछा एशियाड में हार के पांच कारण, सेमीफाइनल में मलेशिया ने दी थी मात

अन्य खेलSports Top Headlines: सरदार सिंह ने इंटरनेशनल हॉकी को कहा अलविदा, कोहली टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर कायम

हॉकीहॉकी के जादूगर ध्यानचंद का वह भाई, जिसने 1932 के ओलंपिक में तहलका मचा दिया था

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?