लाइव न्यूज़ :

Video: अमिताभ की फोटो देखकर सबके सामने घबरा गईं रेखा, कहा- यहां तो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 20, 2020 09:38 IST

बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा रेखा हाल ही में डब्‍बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्‍च के मौके पर पहुंची थीं। यहां उनका सामना अमिताभ के फोटो से हो गया और फ‍िर...

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की दिलकश अदाकारा रेखा का खास अंदाज हाल ही में डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च में देखने को मिलाडब्बू रतनानी हर साल शुरुआत में ही अपना कैलेंडर लॉन्‍च करते हैं।

बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा रेखा का खास अंदाज हाल ही में डब्बू  रतनानी के कैलेंडर लॉन्च में देखने को मिला। डब्बू रतनानी हर साल  शुरुआत में ही अपना कैलेंडर लॉन्‍च करते हैं।  इसके लिए वह महीनों पहले से स्टार्स का फोटोशूट करते हैं और ऐसी फोटो फैंस के सामने लाते हैं कि तहलता मच जाता है। हाल ही में उन्‍होंने कैलेंडर लॉन्‍च का कार्यक्रम किया जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। 

इस कैलेंडर लॉन्च के ईवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा भी पहुंची थीं। रेखा को कैमरे में कैद करने के लिए फोटोग्राफर्स बेताब नजर आए। ऐसे में रेखा ने भी किसी को निराश नहीं किया। रेखा ने भी डब्‍बू रतनानी की बेटी के साथ फोटोग्राफर्स को खूब सारे पोज दिए। 

 इस दौरान रेखा काफी मस्ती के  मूड में नजर आईं। पत्रकारों से उन्‍होंने खूब हंसी मजाक किया। हालांकि इसी दौरान उनका सामना अमिताभ बच्‍चन के फोटो से हो गया। वह हलका सा वॉक करती हुई जा रही थीं कि वह अमिताभ की फोटो के आगे रूकी। अमिताभ की तस्‍वीर के पास फोटोग्राफर्स ने उनके रुकने के ल‍िए कहा तो रेखा ने जवाब दिया- 'यहां डेंजर जोन है।' रेखा के इस अंदाज पर फोटोग्राफर्स ने खूब ठहाके लगाए और रेखा आगे बढ़ गईं। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। 

अमिताभ और रेखा एक वक्त में प्यार में थे। दोनों 1976 में दो अंजाने फिल्म में पहली बार नजर आए थे।इस फिल्म के बाद से ही दोनों की रिश्ते की खबरें आने लगी थीं।रेखा कई बार अमिताभ के साथ रिश्ते के बारे में स्वीकार कर चुकी हैं। हालांकि अमिताभ ने कभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

टॅग्स :रेखाअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस