लाइव न्यूज़ :

Coronavirus की वजह से मुश्किल में फिल्म जगत, कई फिल्मों की शूटिंग को रोका गया

By भाषा | Updated: March 13, 2020 17:19 IST

इस वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर ‘इंडिया फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजिलिस’, ‘रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम’ 2020 समारोह और ‘ट्रिबेका फिल्मोत्सव’ को स्थगित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपेरामाउंट पिक्चर्स ने 18 मार्च को रिलीज होने वाली हॉरर थ्रिलर ‘ए क्वाइट प्लेस पार्ट टू’ के रिलीज की तिथि आगे बढ़ा दी है। महामारी बन चुके कोविड-19 से दुनियाभर में 1,30,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं और यह बीमारी अब तक 4925 लोगों की जान ले चुकी है। 

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के कारण दुनियाभर में ठप पड़ रही आर्थिक गतिविधियों के बीच यहां फिल्म जगत पर भी इसका बुरा असर पड़ा है। इस वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर ‘इंडिया फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजिलिस’, ‘रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम’ 2020 समारोह और ‘ट्रिबेका फिल्मोत्सव’ को स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा स्पेनिश फिल्म ‘ऑफिशियल कॉम्पिटीशन’, एक्शन फिल्म ‘मुलन’ और ‘शांग-ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ समेत कई फिल्मों की शूटिंग एवं निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है।

पेरामाउंट पिक्चर्स ने 18 मार्च को रिलीज होने वाली हॉरर थ्रिलर ‘ए क्वाइट प्लेस पार्ट टू’ के रिलीज की तिथि आगे बढ़ा दी है। आईएफएफएलए बोर्ड की अध्यक्ष क्रिस्टीना मारौडा ने बताया कि ‘‘कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए’’ आईएफएफएलए को स्थगित करने का फैसला किया गया। इसका आयोजन एक से पांच अप्रैल तक होना था। वहीं, रॉक हॉल के अध्यक्ष जोएल पेरेसमैन ने एक बयान में कहा कि दो मई को क्लीवलैंड में आयोजित होने वाले ‘‘रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम’’ समारोह को स्थगित कर दिया गया है।

‘ट्रिबेका फिल्म उत्सव’ के 19वें संस्करण को भी स्थगित कर दिया गया है। ‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार यह वार्षिक उत्सव न्यूयॉर्क शहर में 15 से 26 अप्रैल के बीच होने वाला था। पहली बार यह न्यूजर्सी में आयोजित हो रहा था। ‘ट्रिबेका एंटरप्राइजेज’ के सह-संस्थापक एवं सीईओ जेन रोसेंथल ने एक बयान में कहा कि गवर्नर एंड्रयू क्यूओमो द्वारा 500 या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाने के बाद हमने ‘ट्रिबेका फिल्म उत्सव’ के 19वें संस्करण को स्थगित करने का मुश्किल निर्णय लिया है। गौरतलब है कि महामारी बन चुके कोविड-19 से दुनियाभर में 1,30,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं और यह बीमारी अब तक 4925 लोगों की जान ले चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉलीवुड सेलिब्रिटीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!