लाइव न्यूज़ :

फैंस को बड़ा झटका, कोरोना वायरस की वजह से एक और फिल्म की रिलीज डेट टली

By भाषा | Updated: March 16, 2020 15:10 IST

प्रभु सोलोमोन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देशभर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में दो अप्रैल को रिलीज किया जाना था। निर्माताओं की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह फैसला सभी के हितों और भलाई को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर 'हाथी मेरे साथी' रिलीज करने का फैसला टाल दिया गया है।फिल्म शूटिंग, आयोजनों और पुरस्कार समारोह भी निरस्त कर दिए गए हैं।

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते अभिनेता राणा डग्गुबती की फिल्म 'हाथी मेरे साथी' की रिलीज देशभर में टाल दी गई है। निर्माताओं ने सोमवार को इसकी घोषणा की। प्रभु सोलोमोन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देशभर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में दो अप्रैल को रिलीज किया जाना था। निर्माताओं की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह फैसला सभी के हितों और भलाई को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर 'हाथी मेरे साथी' रिलीज करने का फैसला टाल दिया गया है। बयान में कहा गया कि जल्द ही रिलीज की नई तारीख की घोषणा की जा सकती है। कोरोना वायरस प्रकोप के कारण केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र के कई इलाकों, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड और हरियाणा में सिनेमाघर, मॉल, विद्यालय और जिम बंद कर दिए गए हैं।

फिल्म शूटिंग, आयोजनों और पुरस्कार समारोह भी निरस्त कर दिए गए हैं। अभिनेता शाहिद कपूर ने शनिवार को घोषणा की थी कि कोरोना वायरस के मद्देनजर उनकी फिल्म 'जर्सी' की टीम ने फिल्म की शूटिंग स्थगित कर दी है। यश राज फिल्म्स ने भी दिबाकर बनर्जी निर्देशित 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज में विलंब की घोषणा की है। इसी तरह, कई अन्य फिल्मों की रिलीज भी रोक दी गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!