लाइव न्यूज़ :

रवि किशन की मां को हुआ कैंसर, टूटे अभिनेता, कुछ दिन पहले भाई के निधन से शोक में डूबा था परिवार अब...

By अनिल शर्मा | Updated: April 26, 2022 09:12 IST

रवि किशन ने बताया कि उनकी मां का इलाज मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल में चल रहा है। भोजपुरी अभिनेता ने ट्वीट में लिखा-  "पिछले कुछ दिनों से परिवार में अपने प्रियजनो का स्वास्थ्य की समस्याओं से लगातार संघर्ष चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरवि किशन ने बताया कि उनकी मां का इलाज मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल में चल रहा हैहाल ही में रवि किशन के बड़े भाई रमेश शुक्ला का भी बीमारी के चलते निधन हो गया

मुंबईः अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन का परिवार में इन दिनों बेहद कठिन समय का सामना कर रहा है। रवि किशन ने बताया है कि उनकी मां को कैंसर हो गया है। अभिनेता ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। गौरतलब है कि हाल ही में उनके बड़े भाई का बीमारी के चलते निधन हो गया था।

रवि किशन ने बताया कि उनकी मां का इलाज मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल में चल रहा है। भोजपुरी अभिनेता ने ट्वीट में लिखा-  "पिछले कुछ दिनों से परिवार में अपने प्रियजनो का स्वास्थ्य की समस्याओं से लगातार संघर्ष चल रहा है। वर्तमान में मेरी पूजनीय माता जी कैंसर की बीमारी की चपेट में आ गई है, जिनका इलाज टाटा कैंसर अस्पताल मुंबई में चल रहा है।  महादेव कृपा करें,  माता जी जल्द स्वस्थ हो...।

रवि किशन ने कुछ दिन पहले ही बताया था कि उनके बड़े भाई रमेश शुक्ला की बीमारी के चलते निधन हो गया है। रवि के भाई ने 30 मार्च को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली थी। इस पीड़ा से रवि किशन उबर ही रहे थे कि उनकी मां की इस गंभीर बीमारी के बारे में पता चला है। अभिनेता के प्रशंसक उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

टॅग्स :रवि किशनBJPकैंसरभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार