लाइव न्यूज़ :

मेरा नाम मेरे भाई के साथ भी जोड़ा जाता था, रवीना टंडन ने कहा, कई-कई रात मैं रोया करती थी...

By अनिल शर्मा | Updated: January 5, 2022 10:18 IST

रवीना टंडन ने स्टारडस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि मैगजीन व गॉसिप्स टैबलॉयड ने मेरा नाम मेरे भाई के साथ जोड़ा था...

Open in App
ठळक मुद्देरवीना ने बताया कि एक पत्रिका ने उनका नाम उनके भाई के साथ जोड़ दिया थाइस अफवाह ने उनके माता-पिता को तोड़कर रख दिया था

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में एक साक्षात्कार में खुलासा किया है कि उनका नाम उनके भाई के साथ भी जोड़ा जाता था। अभिनेत्री ने कहा कि वह कई-कई रात रोया करती थीं। इन बातों ने उन्हें तोड़कर रख दिया था। 

फिल्म कंपेनियन से बातचीत में रवीना ने कहा कि वह अपने सह-कलाकारों को अपना दोस्त मानती हैं, लेकिन पत्रिका संपादक इसे स्वीकार नहीं करते। रवीना ने कहा कि तब कलाकार पत्रकारों की दया पर थे। 

रवीना ने बताया, मुझे कई-कई रात नींद नहीं आती थी। मैं रोया करती कि नींद आ जाए।  हर महीने डर लगा करता था। रवीना ने बताया कि एक मैगजीन व गॉसिप्स टैबलॉयड ने मेरा नाम मेरे भाई के साथ जोड़ा था। उसने लिखा था 'एक हैंडसम, गोरा लड़का रवीना टंडन को छोड़ने आता है, हमने रवीना के बॉयफ्रेंड का पता लगा लिया है'।

बकौल अभिनेत्री, मेरी विश्वसनीयता, मेरी प्रतिष्ठा, मेरे माता-पिता को तोड़कर रख दिया था और मुझे आश्चर्य होता कि  'यह सब क्या है?' उन्होंने आगे कहा कि कौन स्पष्ट करेगा और आप कितना करेंगे? आप उन पत्रकारों और संपादकों की दया पर थे। यहां तक ​​कि अगर आप 'हैलो?' कहते हैं, तो वे कहते हैं, 'हाँ, ठीक है, इसे मसाला बनाकर पेश करते।

रवीना ने 1991 में पत्थर के फूल से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो हिट रही। उन्होंने अंदाज अपना अपना, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, बड़े मियां छोटे मियां, शूल और अक्स जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने दमन में एक त्रस्त पत्नी के रूप में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

टॅग्स :रवीना टंडनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!