लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना को ट्रोल करने की कोशिश में बुरा फंसा शख्स, रवीना टंडन ने कर दी बोलती बंद

By अमित कुमार | Updated: June 24, 2020 07:37 IST

सोशल मीडिया पर रवीना ने इंडियन आर्मी का एक वीडियो शेयर किया है। रवीना का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे रवीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सेना को देश का असली हीरो बताया। एक ओर जहां इस ट्वीट पर लोग लगातार पॉजिटिव कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं एक शख्स ने रवीना को ट्रोल करने की कोशिश की। वीडियो में आर्मी के कुछ जवान गाना गाते दिखाई पड़ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टडंन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रवीना ने इंडियन आर्मी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आर्मी के कुछ जवान गाना गाते दिखाई पड़ रहे हैं। रवीना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्हें देश का असली हीरो बताया। 

इसके साथ ही उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि वह यह वीडियो देखकर काफी इमोशनल हो गई थी। वीडियो के साथ रवीना ने गाने को लेकर अपने विचार पेश किए। उन्होंने लिखा- मेरी आंखों में आंसू हैं। ये हमारे देश की मिट्टी के बेटे हैं। हमारे वीर जवान, हमारे भाई, हम इनसे प्यार करते हैं जिनकी नसों में टैलेंट कूट-कूट कर भरा है और जो अपने देश के लिए जुनूनी हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं वीरे, आप जहां पर भी हैं। 

रवीना को ट्रोल करना पड़ा महंगा

एक ओर जहां इस ट्वीट पर लोग लगातार पॉजिटिव कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं एक शख्स ने रवीना को ट्रोल करने की कोशिश की। दरअसल, शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, गाने गाते रहिए। फिल्में बनाते रहिए। यही वो चीज है जो भारतीय लोग बेस्ट तरीके से कर सकते हैं और पिछले कुछ समय से भारत में बेहतरीन क्रिकेटर्स भी होने लगे हैं। युद्ध में साहस, पराक्रम और वीरता भारतीयों के बस की बात नहीं है। वैसे चाय कैसी थी?

नेपोटिजम पर रवीना ने कही थी ये बात

इस पर रवीना ने यूजर्स के लिए लिखा- डियर सर, मैं आपको बेवकूफ कहना चाहती हूं, देश के लिए शहीद होने वाले जवान किसी ना किसी के बेटे, भाई और किसी ना किसी के पति होते हैं। हम सबका दर्द एक जैसा होता है, चाहे आप अपना बेटा खोए या मैं।' वहीं कुछ दिन पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री के दोहरे रवैये पर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने सवाल उठाए थे। रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कुछ खुलासे किए थे। रवीना ने ट्वीट कर कहा कि फिल्मों में हीरो अपनी दोस्त या गर्लफ्रेंड को लेने के लिए किसी को भी हटा देते हैं। अगर आप इसका विरोध करते हैं तो अपने कुछ लोगों के जरिए वह आपका फेक न्यूज फैलाकर खत्म करने की कोशिश करते हैं।

टॅग्स :रवीना टंडनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!