लाइव न्यूज़ :

चीन में चमगादड़ के मांस की बिक्री फिर हुई शुरू तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने लगाई क्लास, सुनाई खरी खोटी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 31, 2020 06:57 IST

नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन अपने जमाने की मशहूर अदाकारा थीं। वीना टंडन का शुरूआती फ़िल्मी करियर बेहद शानदार रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देरवीना के ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।लोग तरह तरह से अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं।

कोरोना वायरस का कहर पूरे दुनिया में फैला हुआ है। इस वायरस से ऐसा लग रहा है कि दुनिया थम सी गई है। भारत में भी इस वायरस से अपने कदम जमा लिए हैं। जिसके चलते 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ऐसे में खबर सामने आई है कि चीन में एक बार फिर से चमगादड़, बिल्ली, कुत्ते आदि का मांस बिकना शुरू हो गया है। इससे हर कोई हैरान है। इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा है।

रवीना टंडन ने (Raveena Tandon) ट्वीट किया है और रवीना टंडन का यह ट्वीट खूब सुर्खियां भी बटोर रहा है। रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने अपने ट्वीट में कहा है कि इंसान ने अभी तक अपने हिस्से का सबक नहीं सखी है। रवीना ने ट्वीट के जरिए चीन को आड़े हाथों लिया है।

दरअस  एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए रवीना टंडन ने अपनी बात रखी है। एक्ट्रेस ने लिखा है कि इंसानों ने अपने हिस्से के सबक नहीं सीखे, हालांकि इसकी बहुत बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी। एक बार फिर अपनी बर्बर प्रथाओं की ओर रुख किया है। चीन दुनिया में पशु दुर्व्यवहार और वन्यजीव अपराध के लिए सबसे बदतर देश है। रवीना के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग तरह तरह से अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। वहीं ज्यादातर लोग रवीना के पक्ष में ट्वीट करते नजर आए हैं। रवीना अक्सर सोशल मीडिया पर ट्वीट करके सुर्खियों में आ जाती हैं।

नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन अपने जमाने की मशहूर अदाकारा थीं। वीना टंडन का शुरूआती फ़िल्मी करियर बेहद शानदार रहा था।  उनकी डेब्यू फिल्म हिट साबित हुई थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर के नवोदित कलाकार के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। उसके बाद वह मोहरा, दिलवाले जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आयीं। रवीना ने अपने फ़िल्मी करियर में हर तरह की फिल्मों में भूमिका निभायी, चाहे वो एक्शन थ्रिलर हो रोमांस या कॉमेडी।  वह हर फिल्म में काफी बेहतर नजर आई।

टॅग्स :रवीना टंडनकोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस