लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे रणवीर शौरी के पिता केडी शौरी, एक्टर ने फिल्ममेकर को बताया प्रेरणा और सुरक्षा का सबसे बड़ा स्रोत

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 17, 2022 13:38 IST

रणवीर शौरी के पिता और फिल्ममेकर कृष्ण देव शौरी का शुक्रवार रात 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता रणवीर शौरी के पिता और फिल्ममेकर कृष्ण देव शौरी का शुक्रवार रात 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।रणवीर शौरी ने शनिवार को ट्विटर पर अपने दिवंगत पिता की एक तस्वीर साझा की और अपने पिता की मृत्यु के बारे में बताया।रणवीर ने उन्हें अपनी प्रेरणा और सुरक्षा का सबसे बड़ा स्रोत भी बताया।

मुंबई: अभिनेता रणवीर शौरी के पिता और फिल्ममेकर कृष्ण देव शौरी का शुक्रवार रात 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर जानकारी दी। रणवीर शौरी ने शनिवार को ट्विटर पर अपने दिवंगत पिता की एक तस्वीर साझा की और अपने पिता की मृत्यु के बारे में बताया। रणवीर ने उन्हें अपनी प्रेरणा और सुरक्षा का सबसे बड़ा स्रोत भी बताया।

अपने पिता की मुस्कुराती हुई तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "अपने बच्चों और पोते-पोतियों से घिरे हुए मेरे प्यारे पिता कृष्ण देव शौरी का कल रात 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह अपने पीछे अद्भुत यादें और कई प्रशंसक छोड़ गए हैं। मैंने अपनी प्रेरणा और सुरक्षा का सबसे बड़ा स्रोत खो दिया है।" रणवीर के दोस्तों और इंडस्ट्री के सहयोगियों के साथ-साथ प्रशंसकों ने भी पोस्ट पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

टीवी प्रोड्यूसर राज नायक ने लिखा, "आपके नुकसान के लिए खेद है रणवीर। उनकी आत्मा को शांति मिले।" लेखक-निर्देशक मिहिर फडणवीस ने टिप्पणी की, "आपके नुकसान के लिए खेद है रणवीर।" कृष्ण देव शौरी एक फिल्ममेकर थे, जिन्होंने 1970 और 80 के दशक में जिंदा दिल, बे-रेहम और खराब और बदनाम जैसी फिल्मों का निर्माण किया था। इसके अलावा उन्होंने 1988 की फिल्म महा-युद्ध का निर्देशन किया, जिसमें गुलशन ग्रोवर, मुकेश खन्ना, कादर खान और परेश रावल जैसे कलाकार थे। उन्होंने अपनी दो फिल्मों में जज के रूप में बिना श्रेय के कैमियो भी किया था।

टॅग्स :रणवीर शौरीबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!