मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही बेयर ग्रिल्स के साथ 'जंगल में मंगल' करते हुए नजर आएंगे। दरअसल, एडवेंचर-आधारित शो रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स का टीजर रिलीज शुक्रवार को रिलीज हो चुका है। इस टीजर में बेयर ग्रिल्स के साथ रणवीर दिखाई दे रहे हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया और रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक संयुक्त पोस्ट शेयर किया है।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जंगल में मंगल!! रणवीर वर्सेज वाइल्ड रोमांचकारी रोमांच से भरपूर एक इंटरैक्टिव स्पेशल इज कमिंग सून।" वहीं, वीडियो में एक्टर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि बटन दबाइए और मेरी जान बचाइए। वीडियो में रणवीर सिंह बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, फैंस टीजर को देखने के बाद इस एपिसोड के काफी उत्साहित हैं।
बताते चलें कि नेटफ्लिक्स स्पेशल में रणवीर सिंह का ओटीटी डेब्यू भी होगा। उन्होंने कथित तौर पर जुलाई 2021 में बेयर ग्रिल्स के साथ शो की शूटिंग के लिए सर्बिया की यात्रा की थी। बॉलीवुड एक्टर को आखिरी बार पर्दे पर जयेशभाई जोरदार में देखा गया था। रणवीर सिंह के बाकी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो फिलहाल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी व सर्कस पर काम कर रहे हैं।