लाइव न्यूज़ :

Video: ये हैं रणवीर सिंह के अनमोल रत्न, जानिए कौन हैं ये दो खास शख्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 18, 2019 13:00 IST

स‍िंबा फिल्म की अपार सफलता के बाद अब रणबीर सिंह एक बार फिर से पर्दे पर धमाल करने को तैयार हैं। वह फिल्म गली बॉय के जरिए के रैपर की भूमिका में फैंस से रुबरु होने के तैयार हैं।

Open in App

स‍िंबा फिल्म की अपार सफलता के बाद अब रणबीर सिंह एक बार फिर से पर्दे पर धमाल करने को तैयार हैं। वह फिल्म गली बॉय के जरिए के रैपर की भूमिका में फैंस से रुबरु होने के तैयार हैं। इस फिल्म में पहली बार वह गाना गाते हुए भी नजर आने वाले हैं। 

उनकी आवाज का अपना नंबर आएगा सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। ऐसे में अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको खुद अभिनेता ने अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह बता रहे हैं कि उनके दो अनमोल रतन कौन हैं।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। वीड‍ियो में रणवीर बता रहे हैं कि उनके दो ही अनमोल रतन हैं, रैपर ड‍िवाइन और नेजी। एक्टरर दोनों रैपर्स के साथ र‍िकॉर्ड‍िंग के दौरान मस्ती करते हुए ह‍िट नंबर राम-लखन गाते नजर आ रहे हैं। इन तीनों का ये अंदाज फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसा है ट्रेलर

2.41 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत ही बेहद शानदार तरीके से होती है। ट्रेलर की शुरुआत होती है रैपर लड़कों के ग्रुप से जो रणवीर सिंह की हूडिंग करते नजर आते हैं। इसके बाद वह बताते नजर आते हैं कि रैपिंग किसको कहते हैं। फिर ट्रेलर में एंट्री होती है फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट की जो मुस्लिम के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पहले ही सीन में आलिया को लड़के वाले देखने नजर आते हैं, जिससे साफ होता है कि वह लड़ने वाले जबरदस्त रोल में नजर आने वाली हैं।

इसके बाद फिर फैंस को रैपर बनें रणवीर सिंह नजर आते हैं। जो अपने पिता से गालियां खाते नजर आते हैं। पूरा ट्रेलर आम एक लड़के के सपनों पर है। आलिया भट्ट  का किरदार एक दम से साफ नहीं हो पाया है लेकिन इतना साफ हो गया है कि वह रणवीर की प्रेमिका के रोल में हैं। रणवीर बहुत ही शानदार अभिनय को एक बार फिर से फैंस के सामने पेश कर रहे हैं।ट्रेलर काफी प्रभावशाली कहा जा सकता है।  फिल्म 14 फरवरी को पर्दे पर रिलीज होगी।

टॅग्स :रणवीर सिंहगली ब्वॉय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार