लाइव न्यूज़ :

जब रणवीर सिंह ने खुद बताया कि अनुष्का शर्मा से क्यों नहीं हुआ उनका अफेयर

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: July 5, 2019 06:53 IST

रणवीर सिंह ने यश चोपड़ा कैम्प की फिल्म  'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनकी को-स्टार थीं अनुष्का शर्मा। अनुष्का ने उनसे दो साल पहले शाहरुख खान के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। लेकिन 'बैंड बाजा बारात' में दोनों की जोड़ी को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि लोग रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ में दोनों के अफेयर को लेकर बातें करने लगे थे।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था. आज रणवीर सिंह एक ऐसे कलाकार है जिन्हें किसी भी इंट्रोडक्शन की ज़रूरत नहीं है. फिल्म में अगर रणवीर सिंह है तो उसका हिट होना तो तय है. रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी हाई एनर्जी के लिए जाने जाते हैं. फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह ने अपने नाम एक से बढ़कर एक फिल्म की है. चाहे वो रामलीला हो या बाजीराव मस्तानी या पद्मावत या फिर सिम्बा, रणवीर की फिल्मो का कोई जवाब नहीं. अपने हर एक किरदार में रणवीर जान डाल देते है. उनका हर एक किरदार हमारे दिलो दिमाग में छाया रहता है. 

रणवीर सिंह का अपना एक अलग स्वैग है. वो कुछ भी करने से हिचकिचाते नहीं है. अब चाहे उनके कपड़े हो या कुछ और, रणवीर सिंह हर चीज़ में कॉन्फिडेंट फील करते है. रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है, लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने सरनेम भवनानी हटा दिया. बॉलीवुड में कदम रखने के लिए रणवीर को बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था. इतना ही नहीं स्ट्रगल के दिनों में रणवीर सिंह ने एक एड एजेंसी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था.

इसके बाद रणवीर ने  थिएटर ज्वाइन कर लिया लेकिन यहां भी उनकी दाल गली नहीं और  उन्हें बैक स्टेज का ही काम सौंपा गया। एक समय उन्हें चाय लाना, सीट लगाना, रिहर्सल करवाने का काम करना पड़ता था. हालांकि रणवीर निराश नहीं और बॉलीवुड में काम तलाशते रहे. 2010 में 'बैंड बाजा बारात' के बाद तो उन्होंने कभी पीछे मुड़के नहीं देखा. 

अब अगर रणवीर सिंह के लिंक-अप और अफेयर की बात की जाए तो अक्सर उनका नाम अपनी को स्टार्स के साथ जुड़ता रहा है. रामलीला फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर और दीपिका करीब आये ये और फिर ये रिश्ता प्यार में बदला. दोनों ने साथ में बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी हिट फिल्में की. फिर नवम्बर 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. दीपिका से पहले रणवीर का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था जैसे अनुष्का शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपड़ा. वैसे तो अनुष्का शर्मा अब मिसेज कोहली हो चुकी है लेकिन कभी रणवीर सिंह के साथ उनके अफेयर की चर्चा थी. रणवीर सिंह ने अपनी डेब्यू फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ काम किया था. उसी के दौरान उनके अफेयर के चर्चों ने खूब सुर्खियां बटोरी. दोनों से कई बार पूछा भी गया। 

उनके अफेयर के बारे मेंऑफिशियली ने कभी भी रणवीर और अनुष्का ने हामी नहीं भरी. अपनी पहली फिल्म से रणवीर स्टार बन गए थे जबकि बैंड बाजा बारात अनुष्का की दूसरी फिल्म थी. उनकी डेब्यू फिल्म रब ने बना दी जोड़ी थी जिसमे उनके अपोजिट शाहरुख़ खान थे.

उस वक़्त  India's Most Desirable के इंटरव्यू में जब सिम्मी ग्रेवाल ने अनुष्का और रणवीर सिंह से एक दूसरे को डेट करने को लेकर सवाल पूछे थे. रणवीर और अनुष्का ने बताया क्यों वो दोनों एक दूसरे को डेट नहीं कर सकते. रणवीर ने बताया था कि वो अनुष्का के लायक नहीं. अनुष्का बहुत ही सुंदर और टैलेंटेड है और मैं उनके लायक नहीं हूँ.

रणवीर ने कहा की वो अनुष्का को डेट करना चाहते हैं लेकिन वो उनसे बेहतर किसी को डिजर्व करती है. रणवीर का कहना था वो अनुष्का के लिए ठीक नहीं है. वही दूसरी तरफ जब अनुष्का से ये सवाल पूछा गया था तब उन्होंने बताया थी वो दोनों एकदम अलग हैं.

उन्होंने बताया की वो इम्प्रैक्टिकल है जबकि रणवीर सिंह बहुत प्रैक्टिकल हैं. अनुष्का का कहना था की वो दोनों एकदम अपोजिट है. उनके अनुसार वो कॉम और कंपोज्ड है, उनको वैसा एक शांत लड़का चाहिए था. दोनों ने कभी नहीं माना था की वो डेट कर रहे है.

हालांकि  'बैंड बाजा बारात' के बाद ही दोनों के अफेयर के किस्से मीडिया की सुर्खियां बनने लगी . मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया. डेट करने  के दौरान दोनों ने फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल'में काम किया और था.  ब्रेकअप के बाद दोनों को साथ में फिल्म  'दिल धड़कने दो' में देखा गया था. 

टॅग्स :रणवीर सिंहअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच