लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका के बारे में कही ये बात, बताया क्या है उनके रिलेशनशिप का सीक्रेट

By भाषा | Updated: December 18, 2018 18:07 IST

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पिछले महीने इटली में शादी की है। इस जोड़े ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ की शूटिंग के दौरान ही डेटिंग शुरू की थी।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि जीवनसाथी के साथ अच्छी दोस्ती होना 'रूमानी संबंध बरकरार रखने की चाबी' है। रणवीर सिंह ने अपनी प्रेमिका दीपिका पादुकोण के साथ पिछले महीने इटली में शादी की है।

एक साक्षात्कार में सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'एक-दूसरे का अच्छा दोस्त होना रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है। हम दोनों एक दूसरे के प्रेम में हैं लेकिन उससे ऊपर हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों एक दूसरे के साथ हर अच्छी-बुरी स्थिति में खड़े रहते हैं। और साथ में काफी मस्ती भी करते हैं।' 

अभिनेता ने कहा, 'एक-दूसरे का दोस्त होने से आप अपनी चुप्पी, खुशी और अच्छे क्षणों को साथ में साझा करते हैं। जिंदगी में ऐसे व्यक्ति का होना जो हर गुजरते पल को खुशनुमा क्षण बना दे, यह जीवन में दुर्लभ और काफी मूल्यवान है।' 

इस जोड़े ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ की शूटिंग के दौरान ही डेटिंग शुरू की थी।

अभिनेता ने कहा, ''मैं महसूस करता हूं कि मैंने अपने जीवन में दो बेहद अच्छी चीज की है। एक अभिनेता बनना और दूसरा वैसा जीवनसाथी पाना जिसकी एक इंसान उम्मीद करता है।'' सिंह ने अपनी भव्य शादी का श्रेय अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को दिया।

उन्होंने कहा, ''मेरी इस तरह की भव्य शादी हुई जिसके लिए मैं अपनी पत्नी को लगातार कह रहा था कि यह एक सपने की तरह है। मैंने इस तरह की शादी के बारे में सोचा भी नहीं था। यह मेरी कल्पना से ऊपर की चीज थी। दरअसल दीपिका ने शादी के हर पहलू की योजना अच्छे से बनाई थी।'' 

अभिनेता ने कहा कि फिल्म उद्योग के किसी वरिष्ठ व्यक्ति ने उनसे शादी के बाद कहा कि युवाओं का आदर्श होने की वजह से उनकी शादी ने लोगों का विश्वास शादी की संस्था में बहाल किया है। सिंह फिल्म 'सिम्बा' के एक प्रचार कार्यक्रम से इतर बात कर रहे थे।

टॅग्स :रणवीर सिंहदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच