लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह ने अपने नाम की एक और उपधि, इस मामले में पहले भारतीय बन बनाया ये रिकॉर्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2020 14:05 IST

Giphy पर ये मुकाम हासिल करने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पहले भारतीय हैं, सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रणवीर के 56 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रणवीर फैंस के बीच काफी ज्यादा फेमस हैं और ये बात हाल ही में साबित भी हो गई है

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अपने अब तक के करियर में एक्टर ने अलग अलग तरह के रोल प्ले करके फैंस को दीवाना किया है। रणवीर फैंस के बीच काफी ज्यादा फेमस हैं और ये बात हाल ही में साबित भी हो गई है।  सोशल मीडिया पर देश ही विदेशों के लोग भी उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अमेरिका के जाने-माने ऑनलाइन डेटाबेस एवं सर्च इंजन Giphy पर भी हैं।

रणवीर सिंह ने Gipjy पर बनाया है रिकॉर्ड

Giphy को एनिमेटेड इमेज, या GIFs बनाने और शेयर करने के लिए जाना जाता है, और रणवीर ने बाजी मारी है। एक्टर के  चैनल को पहले ही 1.1 बिलियन व्यूज मिल चुके हैं। ऐसा करके, रणवीर ने तो 961 मिलियन लाइक्स हासिल करने वाली सेलेना गोम्ज (Selena Gomez) को भी पीछे छोड़ दिया है। 

रणवीर का ये मुकाम खुद में ही काफी बड़ा है।Giphy पर ये मुकाम हासिल करने वाले रणवीर सिंह पहले भारतीय बन गए हैं।रणवीर अब सर पॉल मॅक्कार्टनी, मैडोना, टेलर स्विफ्ट और एरियाना ग्रांडे जैसे ग्लोबल पावर आइकन्स की चुनिंदा सूची में शामिल हो गए हैं, जिनके प्रोफाइल व्यूअर्स की संख्या 1 बिलियन से ज्यादा है।

रणवीर सिंह (फाइल फोटो)

सोशल मीडिया पर भी रणवीर सिंह  सिंह की फॉलोइंग में  बहुत ही जबरदस्त है। रणवीर के अंदर कहा जाता है कि आज के युवा की छवि दिखती है क्योंकि उन्होंने अपने शानदार एक्टिंग स्किल्स के जरिए उनके दिलों में खास जगह बनाई है। रणवीर अपने फैंस से जुड़ने का भी कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।

रणवीर अब ग्लोबल फिनॉमिना बन चुके हैं. उनके फॉलोअर्स अमेरिका, ब्रिटेन, स्कॉटलैंड, बांग्लादेश, म्यांमार, इंडोनेशिया, फ्रांस, जर्मनी, अफगानिस्तान, श्रीलंका, सिंगापुर, हांगकांग, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूएई, कनाडा और जापान जैसे देशों के साथ-साथ कुछ अफ्रीकी देशों में भी मौजूद हैं। 

टॅग्स :रणवीर सिंहबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार