लाइव न्यूज़ :

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म '83', लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया बड़ा फैसला

By अमित कुमार | Updated: March 20, 2020 13:13 IST

कबीर खान के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह कुछ दिनों बाद ही सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म ‘83’ की टीम के बयान के अनुसार इस फिल्म की रिलीज डेट बढ़ा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देरणवीर सिंह ने अपने ऑफिश्यली ट्विटर अकाउंट पर ट्विट करते हुए कुद इस बात की जानकारी फैंस से शेयर की।फिल्म को अप्रैल के दूसरे हफ्ते रिलीज होना था, लेकिन अब इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म  '83' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म को अप्रैल के दूसरे हफ्ते रिलीज होना था, लेकिन अब इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। फिल्म की नई रिलीज डेट की जानकारी कुछ दिनों बाद की जाएगी। रणवीर सिंह ने अपने ऑफिश्यली ट्विटर अकाउंट पर ट्विट करते हुए कुद इस बात की जानकारी फैंस से शेयर की।

रणवीर सिंह ने कहा, '83 हमारे बारे में नहीं बल्कि पूरे देश के बारे में है। यह पूरे देश की फिल्म है, लेकिन हमारे लिए राष्ट्र का स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे पहले आता है। सुऱक्षित रहें, और अपना ध्यान रखें। हम जल्द ही वापस आएंगे।' बता दें कि फिल्म  '83' भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक है। जिसका इंतजार फैंस लंबे अर्से से कर रहे थे। लेकिन कोरोना वायरस के खतरे के कारण इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

कबीर खान के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह कुछ दिनों बाद ही सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म ‘83’ की टीम के बयान के अनुसार, ‘‘कोविड-19 के प्रकोप और बढ़ते स्वास्थ्य संबंधी खतरों के मद्देनजर '83' की रिलीज को रोक दिया गया है। हम स्थिति सामान्य होने के बाद ही हम कोई निर्णय लेंगे।” फिल्म में दीपिका पादुकोण, हार्डी संधू, ताहिस भसीन, जीवा, साकिब सलीम और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में हैं। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरस83 मूवीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!