रणवीर सिंह हमेशा ही अपने दिल खुश मिजाज के लिए जाने जाते हैं। वह जहां भी जाते हैं उनकी एनर्जी और एक्ट से ऑडियंस और उनके फैंस जोश से भर जाते हैं। ऐसे ही मुंबई में होने वाले इवेंट उमंग 2019 में भी रणवीर सिंह पहुंचे तो सही मगर उनकी एक हरकत की वजह से मुंबई पुलिस ट्रोल हो गई। सोशल मीडिया पर उमंग इवेंट की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें रणवीर सिंह को पुलिस वालों के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वालों को रियल हीरो बताकर और उनके एथिक्स के खिलाफ लिखते हुए ये फोटो को ट्रोल हो गई है।
लोगों का कहना है कि रणवीर एक रील एक्टर हैं जबकि रियल एक्टर उनके साथ हैं। रणवीर को ऐसे उनके साथ फोटो खिंचवाना शोभा नहीं देता। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग रणवीर के बिहेव को भी गलत बता रहे हैं। कुछ लोगों ने ये भी लिखा कि शर्म की बात है कि फुल यूनिफॉर्म में होने के बाद पुलिस ऐसी हरकत कर रही है।
क्या है उमंग 2019
उमंग इवेंट हर साल मुंबई में आयोजित किया जाता है। जिसमें मुंबई पुलिस का सम्मान किया जाता है। इस इवेंट में बॉलीवुड जगत के कई सितारें शिरकत करते हैं।
इस साल के हुए उमंग में भी अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, अजय देवगन, उर्मिला मातोड़कर और जाह्नवी कपूर के साथ सारा अली खान भी नजर आयी।