लाइव न्यूज़ :

वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ रणबीर कपूर की तस्वीरों पर आया रणवीर सिंह का रिऐक्शन, कही यह बात

By अमित कुमार | Updated: June 1, 2020 21:51 IST

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' ने सात साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' ने 7 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लुक टेस्ट की पुरानी तस्वीरों को शेयर किया है।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के प्यार के किस्से बॉलीवुड में कौन नहीं जानता। भले ही यह कपल आज साथ न हो, लेकिन फिल्मी गलियारों में इनकी जोड़ी हमेशा सुर्खियां बटोरती रहेगी। ऑनस्‍क्रीन अभी भी लोग इस कपल को ज्यादा से ज्यादा देखना पसंद करते हैं। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक साथ आखिरी बार 2015 में फिल्म 'तमाशा' में नजर आए थे। 

इन दोनों ने साथ मिलकर अब तक तीन फिल्मों में काम किया है। फिल्‍म 'ये जवानी है दीवानी' इन तीनों में सबसे कामयाब फिल्म रही। हाल ही में फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' ने 7 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लुक टेस्ट की पुरानी तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। 

दीपिका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'हमारा पहला लुक टेस्ट... यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती हैं... एक बार खुला तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे- नैना तलवार।' अब इन तस्वीरों को देखकर बॉलीवुड एक्टर और दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह का रिएक्शन भी सामने आया है। रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फोटोज वाले पोस्ट पर 'क्यूट' लिखा।

कुछ दिन पहले दीपिका के फैन पेज पर इस फिल्म का एक वीडियो क्‍लिप शेयर किया गया है। सीन को 'ये जवानी है दीवानी' का डिलीटेड सीन बताया जा रहा है। लेकिन सीन इतना मजेदार है कि इसे देखने के बाद फैन एक बार फिर फिल्म देखने को मजबूर हो सकते हैं। फिलहाल दीपिका और रणबीर को लेकर आज भी फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म रहता है। 

टॅग्स :रणबीर कपूरदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!