लाइव न्यूज़ :

#DeepVeer Wedding: रणवीर के घर भी शुरू हुईं शादी की रस्में हल्दी लगाकर मुस्कुराते दिखे दूल्हेराजा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 5, 2018 09:25 IST

रणवीर की हल्दी की रस्म हुई है. उनके गालों पर हल्दी और माथे पर टीका लगा हुआ दिख रहा है. यह रस्म पंजाबी रीति रिवाजों से हुई है.

Open in App

मुंबई, 05 नवंबर:रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर आजकल दीपावली के साथ-साथ शादी की धूम-धाम है. इन दोनों के परिवारों में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. हाल ही में दीपिका की नंदी पूजा की रस्म निभाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी. अब रणवीर के घर से कुछ ताजा तस्वीरें आई हैं. इनमें रणवीर का घर फूलों से सजा हुआ दिख रहा है. तस्वीरों से यह भी साफ है कि रणवीर की हल्दी की रस्म हुई है. उनके गालों पर हल्दी और माथे पर टीका लगा हुआ दिख रहा है. यह रस्म पंजाबी रीति रिवाजों से हुई है. तस्वीर में रणवीर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. सफेद कुर्ता पजामा में वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ गले मिलते और सेल्फी लेते दिख रहे हैं. उन्होंने अपनी हल्दी की रस्म में डांस भी किया. दिलचस्प बात यह है कि हल्दी की रस्म के दौरान रणवीर अपनी आने वाली फिल्म 'सिंबा' के लुक में दिखाई दे रहे हैं. उधर, कुछ ही दिनों पहले ही दीपिका पादुकोण के घर पर नंदी पूजा रखी गई थी. इस पूजा के दौरान दीपिका की तस्वीरें सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट शालीना नथानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. नथानी ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ''आपको प्यार. आपके लिए बहुत खुश हूं. इसके लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती. आपको दुनिया की सारी खुशियां मिलें.'' बता दें कि दीपिका और रणवीर की शादी इसी महीने 14 और 15 को इटली के लेक कोमो में होने वाली है.

रणवीर और दीपिका की ग्रैंड वेडिंग का सभी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस शादी को अब कुछ ही दिन ही बचे हैं. बताया जा रहा है कि रणवीर दीपिका की शादी पंजाबी और साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी. इसके बाद रिसेप्शन का आयोजन मुंबई में 1 दिसंबर को होना है. दीपिका पहनेंगी 20 लाख का मंगलसूत्र दीपिका पादुकोण बेंगलुरु में अपने घर पर नंदी पूजा करने के बाद मुंबई वापस आ गई हैं. आते ही उन्होंने अपने मंगलसूत्र की शॉपिंग की. एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका ने अपने लिए 20 लाख रु. मूल्य का मंगलसूत्र पसंद किया है. इसकी शॉपिंग मुंबई के अंधेरी स्थित एक जूलरी शॉप से की गई है. अपने लिए मंगलसूत्र के साथ दीपिका ने रणवीर के लिए एक चेन भी खरीदी है. बताया जा रहा है कि दीपिका ने इन दो आइटम्स के अलावा करीब 1 करोड़ की जूलरी खरीदी. इस दौरान जूलरी शॉप को आम जनता के लिए 1 घंटे पहले बंद कर दिया गया था.

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच