लाइव न्यूज़ :

रियल के बाद रील लाइफ में भी रणवीर व दीपिका बनेंगे पति-पत्नी, एक्ट्रेस ने किया ये खुलासा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 9, 2019 14:17 IST

दीपिका पादुकोण ने विगत नवंबर में रणवीर सिंह के साथ शादी की

Open in App

दीपिका पादुकोण ने विगत नवंबर में रणवीर सिंह के साथ शादी की. इस रियल लाइफ कपल के बारे में हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर की अगली फिल्म '83' में दोनों रील लाइफ में भी पति-पत्नी के किरदार में नजर आएंगे.

फैंस भी शादी के बाद इस कपल को पर्दे पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे थे, लेकिन खबर है कि दीपिका ने '83' में रणवीर की पत्नी बनने से साफ इनकार कर दिया है. गौरतलब है कि रणवीर सिंह की अगली फिल्म '83' भारत के पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप की पृष्ठभूमि पर बन रही है और इसमें रणवीर तत्कालीन टीम इंडिया के कैप्टन कपिल देव का किरदार निभाने वाले हैं.

खबर आई थी कि इस फिल्म में दीपिका को कपिल की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार के लिए एप्रोच किया गया है. निर्माताओं ने यह भी साफ कर दिया था कि रोल बहुत बड़ा नहीं है और दीपिका इसे केवल सात दिन में पूरा कर सकती हैं. शायद यही वजह है कि दीपिका ने इस फिल्म को ठुकरा दिया है.

सूत्रों की मानें तो इस समय बॉक्स ऑफिस पर दीपिका की जो ब्रांड वैल्यू है, उसे वह किसी स्पेशल एपीयरेंस के जरिए कमजोर नहीं करना चाहतीं. वह सिर्फ किसी ठोस कहानी पर काम करना चाहती हैं. दीपिका इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'छपाक' पर फोकस कर रही हैं.

हाल ही में उन्होंने फिल्म से जुड़े तकनीकी लोगों के साथ बैठक की और अपने किरदार के लिए जरूरी प्रोस्थेटिक मेकअप पर सलाह मशविरा किया. 'छपाक' की निर्देशक मेघना गुलजार हैं और एसिड अटैक पीडि़ता लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर बन रही इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेस्सी भी नजर आने वाले हैं.

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच