लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह ने किया कंफर्म, कहा- अब वाइफ के सामने मेरा पुतला होगा बेबी

By मेघना वर्मा | Updated: September 19, 2019 17:20 IST

दीपिका और रणवीर जल्द ही दोनों एक साथ फिल्म 83 में दिखाई देंगे। वहीं दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म '83' में बिजी हैं।दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

दीपिका और रणवीर सिंह बॉलीवुड के कुछ क्यूटेस्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ हमेशा ही मस्ती और रोमांस करते दिख जाते हैं। हाल ही में दोनों साथ में आईफा अवॉर्ड्स में देखे गए। वहीं इसी अवॉर्ड फंक्शन में रणवीर सिंह ने इस बात पर मुहर लगाई की उनका वैक्स स्टैच्यू मैडम तूसाद में लगाया जाएगा।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह स्टेज पर खड़े होकर बोलते हुए दिख रहे हैं कि अब उनका पुतला भी उनकी वाइफ के पुतले के बगल में लगाया जाएगा। रणवीर सिंह ने आईफा अवॉर्ड्स नाइट में कहा, 'वाइफ के सामने अब मेरा पुतला होगा वॉव बेबी, मैं केवल तुम्हारा सहायक बनूंगा। पुतले पे पुतला।'

आगे रणवीर सिंह ने कहा, 'मुझे दीपिका के मोम के पुतले को लॉन्च करने का सम्मान मिला। मेरी पत्नी की प्रतिमा सबसे सेक्सी है। मॉर्गन फ़्रीमैन का स्टैच्यू मेरा फेवरेट है। मगर अब तो पति पत्नी, साथ होंगे, मेरा पुतला इंग्लैंड में, प्राउड इंडियन।' रणवीर कि इन सभी बातों पर दीपिका पादुकोण ब्लश कर रही थीं। 

बता दें जब दीपिका पादुकोण का स्चैच्यू लॉन्च हुआ था रणवीर सिंह भी वहां मौजूद थे। साथ ही दीपिका के परिवार वाले भी यहां मौजूद थे। अब जल्द ही रणवीर सिहं का स्चैच्यू भी हमें म्यूजियम में देखने को मिलेगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही दोनों एक साथ फिल्म 83 में दिखाई देंगे। वहीं दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

टॅग्स :रणवीर सिंहदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच