लाइव न्यूज़ :

ये क्या! रणवीर सिंह ने कपिल देव को कुछ इस खास अंदाज में किया किस, वायरल हो रही तस्वीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2021 19:31 IST

फिल्म '83' को लेकर इन दिनों खूब चर्चा है। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के 1983 वर्ल्ड कप जीतने की कहानी को दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय क्रिकेट टीम की 1983 में वर्ल्ड कप जीतने की यात्रा पर बनी है फिल्म ’83’ रणवीर सिंह इस फिल्म में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं, 24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म।फिल्म के प्रोमोशन के बीच कपिल और रणवीर का एक-दूसरे को किस करने की तस्वीर सोशल मीडिय पर वायरल हो गई है।

भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 में वर्ल्ड कप जीतने की यात्रा पर बनी फिल्म ’83’ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म 24 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसे लेकर रणवीर सिंह और फिल्म पूरी टीम प्रोमोशन में भी जुटी है। रणवीर सिंह इस फिल्म में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में प्रोमोशन के कई मौकों पर वे और वर्ल्ड कप-1983 टीम के सदस्य रहे अन्य खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं।

83 को लेकर जारी इंतजार के बीच कपिल देव और रणवीर सिंह का एक-दूसरे को किस करते हुए तस्वीर सोशल मीडिय पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह सफेद कपड़ों में जबकि कपिल देव नीले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जिस अंदाज में दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं, उसे लेकर फैंस के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं।

कपिल देव और रणवीर सिंह की यह तस्वीर मशहूर फोटोग्राफर योगेश शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। बताया जा रहा है कि तस्वीर सेलेब्स और मीडिया के लिए रखी गई फिल्म की स्क्रिनिंग के दौरान की है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर के अलावा पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया आदि ने भी भूमिका निभायी है। दीपिका पादुकोण ने फिल्म '83' में कपिल की पत्नी रोमी की भूमिका निभायी है।

वहीं, पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और विश्व कप विजेता टीम के प्रबंधक पीआर मान सिंह के किरदार में हैं। बता दें कि 1983-विश्व कप में भारत ने वेस्टइंडिज को फाइनल में हराकर पहला विश्व कप जीता था। 

टॅग्स :83 मूवीरणवीर सिंहकपिल देवइंस्टाग्रामदीपिका पादुकोणपंकज त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'