लाइव न्यूज़ :

'गली बॉय' में आलिया और रणवीर सिंह के किसिंग सीन पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, कई शब्दों को भी हटाया

By मेघना वर्मा | Updated: February 13, 2019 14:46 IST

गली बॉय फिल्म को बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया जिसके बाद क्रिटिक्स ने इस फिल्म को काफी सराहा है। सिर्फ नेशनल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनली भी ये फिल्म पसंद की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 14 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।फिल्म में रणवीर सिंह एक रैपर का किरदार निभा रहे हैं।

वैलेंटाइन डे पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म की चर्चा उसी समय से है जब से फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ है। जोआ अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के कुछ सीन और कुछ डायलॉग्स पर अब सेंसर ने कैंची चला दी है। 

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गली बॉय फिल्म में आलिया और रणवीर का एक किसिंग सीन था। जिसे सेंसर बोर्ड ने सीन को कट दिया है। वहीं सिर्फ किसिंग सीन को ही नहीं बल्कि फिल्म में इस्तेमाल किए हुए कुछ शब्दों को भी सेंसर बोर्ड ने काट दिया है। इसके बाद फिल्म को यूए का सर्टिफिकेट दिया है। 13 सेकेंड के इस किसिंग सीन को वाइडर शॉट के बजाय उन्होंने क्लोज-अप शॉट कर दिया है। 

प्रोड्यूसर ने कहा नहीं कोई परेशानी

जब इस बारे में टीओआई ने फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी से बात कही तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस चीज से कोई दिक्कत नहीं है। इस बात का इफेक्ट भले ही प्रोड्यूसर पर ना पड़े मगर आलिया और रणवीर के फैंन्स पर इसका असर जरूर पड़ेगा। 

क्रिटिक्स कर रहे हैं पसंद

गली बॉय फिल्म को बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया जिसके बाद क्रिटिक्स ने इस फिल्म को काफी सराहा है। सिर्फ नेशनल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनली भी ये फिल्म पसंद की जा रही है।

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह एक रैपर का किरदार निभा रहे हैं। जो गली से निकलकर लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाता है। वहीं आलिया भट्ट उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। 

टॅग्स :गली ब्वॉयरणवीर सिंहआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच