लाइव न्यूज़ :

जब परवीन बाबी की जगह जया बच्चन को फिल्म 'सिलसिला' के लिए कर लिया गया था कास्ट, नेपोटिज्म पर अब रंजीत ने तोड़ी चुप्पी

By अमित कुमार | Updated: July 20, 2020 20:42 IST

रंजीत ने अपने दौर को याद करते हुए नेपोटिज्म को लेकर कई बातों का जिक्र किया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पहले भी कलाकारों को भेद-भाव का सामना करना पड़ता था।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार बॉलीवुड में नेपोटिज्म, फेवरटिज्म और भाई-भतीजेवाद पर बहस चल रही है।रंजीत के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म नया नहीं है, बल्कि पहले भी लोग आउट-साइडर्स के साथ भेद-भाव किया करते थे।

जब भी हिंदी सिनेमा जगत के खलनायकों के बारे में बात होगी तो उस लिस्ट में मशहूर एक्टर रंजीत का नाम जरूर होगा। फिल्मों में अपने विलेन के हर रोल को अमर बना देने वाले रंजीत आखिरी बार हाउसफुल 4 में नजर आए थे। रंजीत की फिल्मों के बारे में एक रोचक बात यह है कि अधिकतर फिल्मों में उनमें किरदार का नाम रंजीत ही रहा है। उन्होंने इसी नाम से बॉलीवुड के खई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार बॉलीवुड में नेपोटिज्म, फेवरटिज्म और भाई-भतीजेवाद पर बहस चल रही है। इस मुद्दे पर अब रंजीत ने भी अपनी बात रखी है। रंजीत के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म नया नहीं है, बल्कि पहले भी लोग आउट-साइडर्स के साथ भेद-भाव किया करते थे। रंजीत के अलावा भी कई सेलेब्स इस मुद्दे पर अपनी बात रख चुके हैं। 

परवीन बाबी को ऑफर हुई थी फिल्म सिलसिला

इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में रंजीत ने कहा कि नेपोटिज्म पहले भी होता था और राइवलरी भी। मुझे याद है कि परवीन बाबी को सिलसिला में कास्ट किया जाने वाला था लेकिन प्रोड्यूसर को लगा कि जया बच्चन ज्यादा अच्छी लगेंगी तो परवीन बाबी को हटाकर जया बच्चन को कास्ट कर लिया गया था। इसी तरह दूसरे कलाकारों के साथ भी ऐसा होता रहा है। 

फिल्मों में काम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते रंजीत

80 साल की उम्र में भी रंजीत फिल्मों में सक्रीय हैं, उन्हें जब भी एक्टिंग करने का मौका मिलता है वो उसे छोड़ते नहीं हैं। अमीर-गरीब, हिमालय से ऊंचा, धोती-लोटा और चौपाटी, धरमवीर, अमर-अकबर-एंथोनी, टक्कर, नमक हलाल, शपथ, गिरफ्तार, मेरी जबान, जिम्मेदार, जालिम, आतंक और बुलंदी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके रंजीत की गिनती बॉलीवुड के टॉप विलेन में होता है। रंजीत ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1970 में प्रदर्शित फिल्म सावन भादो से की थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!