लाइव न्यूज़ :

बेटे के लिए खुद 80 साल के रंजीत ने बनाया खाना, कहा- मां के हाथों से खिलाए हुए खाने में प्यार होता है लेकिन बाप के हाथों से...

By अमित कुमार | Updated: August 4, 2020 21:53 IST

इससे पहले एक वीडियो में रंजीत अपनी बेटी के साथ डांस करते दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को रंजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

Open in App
ठळक मुद्देरंजीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो को पसंद करते हैं। इन दिनों उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह अपने बेटे को खाना खिलाते दिखाई पड़ रहे हैं।

जब भी हिंदी सिनेमा जगत के खलनायकों के बारे में बात होगी तो उस लिस्ट में मशहूर एक्टर रंजीत का नाम जरूर होगा। फिल्मों में अपने विलेन के हर रोल को अमर बना देने वाले रंजीत आखिरी बार हाउसफुल 4 में नजर आए थे। रंजीत की फिल्मों के बारे में एक रोचक बात यह है कि अधिकतर फिल्मों में उनमें किरदार का नाम रंजीत ही रहा है। उन्होंने इसी नाम से बॉलीवुड के कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

रंजीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो को पसंद करते हैं। इन दिनों उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह अपने बेटे को खाना खिलाते दिखाई पड़ रहे हैं। इस तस्वीर को रंजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पिता और बेटे के इस अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

बेटे के लिए खुद अपने हाथों से रंजीत ने बनाया खाना

दरअसल, रंजीत ने अपने बेटे के लिए खुद ही खाना बनाया था। रंजीत ने अपने बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मां के हाथों से खिलाए हुए खाने में प्यार होता है। लेकिन बाप के हाथों से खिलाए हुए खाने में ताकत होती है। चाहे खान रूखा-सूखा क्यों ही ना हो।" रंजीत का बेटे के प्रति ऐसा प्यार देखकर फैंस भी लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं रंजीत

80 साल की उम्र में भी रंजीत फिल्मों में सक्रीय हैं, उन्हें जब भी एक्टिंग करने का मौका मिलता है वो उसे छोड़ते नहीं हैं। अमीर-गरीब, हिमालय से ऊंचा, धोती-लोटा और चौपाटी, धरमवीर, अमर-अकबर-एंथोनी, टक्कर, नमक हलाल, शपथ, गिरफ्तार, मेरी जबान, जिम्मेदार, जालिम, आतंक और बुलंदी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके रंजीत की गिनती बॉलीवुड के टॉप विलेन में होता है। रंजीत ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1970 में प्रदर्शित फिल्म सावन भादो से की थी। 

टॅग्स :बॉलीवुड इंस्टा तड़काबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच