लाइव न्यूज़ :

फिर से पर्दे पर मर्दों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार हुईं रानी मुखर्जी, लौट रही है 'मर्दानी'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 11, 2018 08:13 IST

रानी मुखर्जी जल्द ही एक बार फिर 'मर्दानी' बनकर दर्शकों के सामने आने वाली हैं

Open in App

रानी मुखर्जी जल्द ही एक बार फिर 'मर्दानी' बनकर दर्शकों के सामने आने वाली हैं. दरअसल, उनकी 2014 में रिलीज फिल्म 'मर्दानी' का सीक्वल 'मर्दानी 2' बनने जा रहा है, जिसमें रानी एक बार फिर अपने दमदार किरदार में नजर आएंगी. 'मर्दानी' का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था.

फिल्म बाल तस्करी पर आधारित थी और उसमें रानी अपराध शाखा की वरिष्ठ निरीक्षक शिवानी शिवाजी रॉय बनी थीं. फिल्म के सीक्वल के निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक गोपी पुथरन हैं. रानी ने कहा, ''फिल्म 'मर्दानी' मेरे दिल के बेहद करीब है. हर कोई मुझसे 'मर्दानी 2' के बारे में पूछने लगा था.  

गोपी ने बेहतरीन पटकथा लिखी है और मैं फिल्म की शूटिंग शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.'' फिल्म के अगले साल के मध्य में रिलीज होने की उम्मीद है. बता दें कि मर्दानी को खासतौर पर आदित्य चोपड़ा ने रानी मुखर्जी के लिए बनाया था.

आदित्य और रानी ने 21 अप्रैल 2014 को शादी की थी.वैसे अभी हाल ही में रानी की फिल्म हिचकी रिलीज हुई थी. इस फिल्म के जरिए रानी ने काफी लंबे समय बाद कमबैक किया. फिल्म में रानी एक टीचर की भूमिका में दिखीं थीं

टॅग्स :रानी मुखर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, 3 दिन में 26 करोड़ वर्ल्डवाइड

बॉलीवुड चुस्कीRani Mukerji: यह तो बस शुरुआत है, और भी राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना चाहती हूं, रानी मुखर्जी

बॉलीवुड चुस्की71st National Film Awards full list : शाहरुख खान ने जीता पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, देखें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

बॉलीवुड चुस्कीRani Mukerji Birthday Special: 'मर्दानी' से लेकर 'हिचकी' तक रानी मुखर्जी की ये फिल्में छू लेंगी आपका दिल, देखें ऑनलाइन

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3: शिवानी शिवाजी रॉय बनकर वापस आएंगी रानी मुखर्जी, 2026 में रिलीज होगी फिल्म मर्दानी 3

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?